हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत, रिपोर्ट में आई खुशखबरी

ईरानी कप में ऋषभ पंत को चोट का सामना करना पड़ा था. वो न्यूजीलैंड A के खिलाफ पहले दो अनऑफिशियल मैचों से भी बाहर हो गए थे. अब उनकी फिटनेस को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. वो जल्द ही मैच खेलते हुए दिख सकते हैं.

विज्ञापन
ऋषभ पंत को लेकर अपडेट (Photo: ANI)

Rishabh Pant: भारत का न्यूजीलैंड दौरा शुरू हो गया है. वहां पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इस बीच इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज की शुरुआत भी हो गई है. पहले दो मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी खेलने वाले थे. उन्हें इंडिया A की टीम में चुना गया था. वो इंजरी के कारण दोनों मैचों से बाहर हो गए थे. न्यूजीलैंड की कंडीशन में ढलने के लिए खुद पंत ने BCCI से अपील की थी कि उन्हें पहले दो अनऑफिशियल टेस्ट में खेलना है. खैर अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार वो तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में खेल सकते हैं.

ऋषभ पंत को लेकर आया अपडेट

ऋषभ पंत भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वो भी खेलेंगे. अगर वो बाहर हुए तो फिर भारतीय टीम की मुसीबत बढ़ जाएगी. हालांकि ऐसा होने के चांस अब कम लग रहे हैं. पंत तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलने के लिए तैयार लग रहे हैं. पंत को ईरानी कप में चोट का सामना करना पड़ा था. उनकी पसलियों के पास की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार पंत को अब सिर्फ फिटनेस क्लीयरेंस लेना होगा. इसके बाद वो 7 नवंबर से लिंकन में शुरू होने वाले तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं. इसी रिपोर्ट में एक और बड़ी बात कही गई है. टेस्ट में पंत की वापसी अभी पूरी तरह से तय नहीं है. ये इस बात पर डिपेंड करेगा कि BCCI के मेडिकल स्टाफ से क्लीयरेंस मिलता है या नहीं. पंत मौजूदा समय में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, तीसरे T20I से पहले आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट को दी सलाह

पंत को कब लगी थी चोट?

ऋषभ पंत का टी20 करियर शानदार रहा है. विदेशी पिचों पर उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की है. उन्होंने बड़े मैचों में टीम को अहम जीत दिलाई है. हाल ही में ईरानी कप का आयोजन हुआ ता. वहां पर रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी पंत ने की. उनकी टीम ने ईरानी कप जीता था. जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को 167 रन पंत की टीम ने मात दी थी. हालांकि मैच में पंत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. वो पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में 8 ही रन बना पाए. इस मुकाबले के दौरान ही पंत को चोट लग गई थी. इसके बाद से वो BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गेंदों पर ठोक डाले 107 रन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola