'मुझे नफरत है', किस बात पर चिढ़ गए ऋषभ पंत? सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए। इसी वजह से अभी वो मैदान से दूर हैं लेकिन उन्हें यह बात पसंद नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर आकर अब उन्होंने भड़ास निकाली है।

Rishabh Pant, ऋषभ पंत

इस चीज से चिढ़े हुए हैं ऋषभ पंत (Image via Instagram/RishabPant)

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए चौथे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत बुरी तरह चोटिल हो गए। उनके पैर में चोट आई और इसी वजह से वो अभी एक्शन से दूर हैं। वो DPL 2025 का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें आराम करना पड़ रहा है। अब ऋषभ पंत ने अपनी चोट को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट दिया और भड़ास निकालते हुए बताया कि उन्हें पैर में चोट लगना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

किस बात पर चिढ़ गए ऋषभ पंत?

ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उनका फ्रैक्चर हुआ पैर नजर आ रहा है। कैप्शन में पंत ने लिखा, ‘मुझे इससे बहुत ज्यादा नफरत है।’ पंत की स्टोरी देखकर साफ लग रहा है कि वो अपनी चोट से चिढ़ चुके हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है।

विज्ञापन

पंत कब तक कर सकते हैं वापसी?

ऋषभ पंत जब मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे, तो उन्होंने विकेटकीपिंग नहीं की थी और सिर्फ बल्लेबाजी करने उतरे थे। पंत की चोट को लेकर बाद में खबर आई थी और बताया गया था कि वो 6 हफ्तों तक एक्शन से दूर रह सकते हैं। चौथे टेस्ट मुकाबले के समापन को लगभग 3 हफ्ते बीत चुके हैं। ऐसे में पंत अगले तीन हफ्तों में ठीक होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। अगर उनका फ्रैक्चर सही नहीं हुआ, तो प्रशंसकों का इंतजार और भी बढ़ सकता है।

ऋषभ पंत का इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन?

पंत इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में बतौर उपकप्तान नजर आए। पंत ने श्रृंखला में 4 मैच खेले और 68.42 की शानदार औसत से 479 रन बनाए। पंत ने कुल 3 अर्धशतक और 2 शतक जड़े। LSG के कप्तान का इसी बीच सर्वाधिक स्कोर 134 रन का रहा। अगर पंत फिट होते और आखिरी मैच भी खेलते, तो आसानी से सीरीज में 500 रन का आंकड़ा पार कर लेते। अब देखना होगा कि टीम इंडिया के लिए पंत अगला मैच कब खेलते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- कौन हैं सानिया चंदोक? सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन से हाल में हुई सगाई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ