Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटनाग्रस्त में बुरी तरह से घायल हो गए हैं, फिलहाल उनका इलाज चल रहा है, डॉक्टरों ने पत की हालत खतरे से बाहर बताई है, लेकिन बताया जा रहा है कि पंत को रिकवरी में एक साल से भी ज्यादा का वक्त लग सकता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिखर धवन ऋषभ पंत को बड़ी सलाह देते दिख रहे हैं।
धवन ने पंत को गाड़ी आराम से चलाने की दी थी सलाह
दरअसल, ऋषभ पंत और शिखर धवन का एक तीन साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिखर धवन ने ऋषभ पंत को गाड़ी धीमी चलाने की सलाह दी थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि अगर पंत ने धवन की यह सलाह मान ली होती तो शायद यह हादसा न होता।
और पढ़िए –MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला
https://twitter.com/kohlifanAmi/status/1608756142255263744?s=20&t=eriqIaRqb64rAsCCR0hALQ
शायद हादसा न होता
बता दें कि शिखर धवन और ऋषभ पंत दोनों आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में दोनों के बीच चर्चा चल रही थी, जहां पंत धवन से कहते हुए नजर आ रहे हैं आप मुझे कोई सलाह देना चाहेंगे, जिस पर धवन ने कहा कि ‘भाई तू गाड़ी आराम से चलाया कर’ जिसके बाद दोनों हंसने लगे। लेकिन अगर धवन की यह सलाह पंत ने मानी होती तो शायद इतना बड़ा हादसा न होता।
और पढ़िए –Rishabh Pant Accident: पीएम मोदी ने की ऋषभ पंत की मां से बात, जानिए अब कैसा है क्रिकेटर का हाल
धवन ने किया ट्वीट
वहीं ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद शिखर धवन ट्वीट कर ईश्वर का धन्यवाद जताया, उन्होंने लिखा कि ‘ईश्वर का धन्यवाद है कि काफी बचाव हो गया। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। ईश्वर करे कि आप जल्द ही पुरानी जैसी ताकत और अच्छी सेहत हासिल करें।’ बता दें कि शिखर धवन और ऋषभ पंत एक दूसरे काफी क्लोज है।
खास बात यह भी है कि इस वीडियो की चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत की गाड़ी की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल उनके लिए दुआओं का दौर जारी है। पंत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines