Asia Cup 2025 से पहले रंग में लौटे Rinku Singh, इस लीग में मचाई बल्ले से तबाही, ठोका तूफानी अर्धशतक

Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह फॉर्म में लौट चुके हैं। एशिया कप 2025 से ठीक पहले रिंकू ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया है।

Rinku Singh

Rinku Singh

Rinku Singh: एशिया कप 2025 से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज सामने आई है। टी-20 टीम में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह अपने रंग में लौट चुके हैं। उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में रिंकू ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई है। 211 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए रिंकू ने सिर्फ 27 गेंदों पर 57 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान बाएं हाथ का बल्लेबाज फुल फॉर्म में नजर आया और उन्होंने विपक्षी टीम के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया।

विज्ञापन

फॉर्म में लौटे रिंकू सिंह

एशिया कप 2025 के आगाज से पहले रिंकू सिंह ने अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल कर ली है। मेरठ मावरिक्स की ओर से खेलते हुए रिंकू ने सिर्फ 27 गेंदों पर 57 रनों की धांसू पारी खेली। रिंकू ने अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में पूरा किया। अपनी इस इनिंग के दौरान रिंकू ने 3 चौके और चार गगनचुंबी छक्के जमाए। रिंकू के आगे विपक्षी टीम का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया। सिर्फ रिंकू ही नहीं, बल्कि मेरठ टीम की ओर से रुतुराज शर्मा का भी बल्ला जमकर बोला।

विज्ञापन

रुतुराज ने 37 गेंदों में 74 रनों की दमदार इनिंग खेली। वहीं, स्वास्तिक ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 31 गेंदों पर 55 रन जड़े, जिसके चलते मेरठ मावरिक्स की टी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 233 रन लगाने में सफल रही। एशिया कप से पहले रिंकू का फॉर्म में लौटना भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर है।

एशिया कप में धमाल मचाएंगे रिंकू

एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में रिंकू सिंह को भी जगह दी गई है। खराब फॉर्म के चलते रिंकू के सिलेक्शन पर सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि, बाएं हाथ का बैटर कप्तान और सिलेक्टर का भरोसा एक बार फिर जीतने में सफल रहा। पिछली 10 टी-20 पारियों में रिंकू सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके हैं।

विज्ञापन

हालांकि, रिंकू अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं और वह यह कारनामा टीम इंडिया के लिए भी कई बार करके दिखा चुके हैं। यही वजह है कि यूएई की धरती पर होने वाले टूर्नामेंट के लिए उन्हें टीम में मौका दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ