Rinku Singh Seen Fielding in Test Cricket: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जा रहा है। सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन मैदान में भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ी रिंकू सिंह को क्षेत्ररक्षण करते हुए देखा गया। रिंकू को मैदान में फील्डिंग करते देख हर कोई हैरान था। लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि जब उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है, तो वह मैदान में कैसे उतर सकते हैं।
लोगों का सवाल है कि अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका नाम संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में नहीं था। ऐसे में वह कैसे सब्सीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं? अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए केएस भरत को 12वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा 13वें खिलाड़ी मुकेश कुमार और 14वें खिलाड़ी रवींद्र जडेजा हैं।
यह भी पढ़ें- IND Vs AFG: अगले सप्ताह होगा टीम इंडिया का ऐलान, टी20 में कप्तानी को लेकर फंसा पेंच
किस नियम के तहत मैदान में उतरे रिंकू?
आईसीसी के नियमानुसार टेस्ट मैच के दौरान एक टीम अधिकतम 6 खिलाड़ियों को बतौर सब्सीट्यूट अपनी टीम की शीट पर नामित कर सकती है। जिन खिलाड़ियों को ये टीमें सब्सीट्यूट के तौर पर चुनती हैं वह मैच में चोटिल या आराम दिए जाने वाले खिलाड़ियों की जगह पर क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में उतर सकते हैं। विशेष स्थिति में मैच रेफरी इस नियम को अपनाने का सुझाव देते हैं।
सेंचुरियन टेस्ट में अफ्रीका का पलड़ा भारी:
सेंचुरियन टेस्ट में मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारतीय टीम द्वारा पहली पारी में बनाए गए 245 रन के जवाब में अफ्रीकी टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक पांच विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। टीम के लिए डीन एल्गर 211 में 140 रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं। मेजबान टीम को अबतक 11 रन की बढ़त हासिल हुई है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines