IND vs AFG: अगले सप्ताह होगा टीम इंडिया का ऐलान, टी20 में कप्तानी को लेकर फंसा पेंच

India vs Afghanistan T20 Series: अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 में होने वाली टी20 सीरीज में हो सकती है रोहित शर्मा की वापसी।

rohit sharma likely return t20 cricket India vs Afghanistan T20 Series india-squad

Image Credit: Social Media

India vs Afghanistan T20 Series: जनवरी में अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करने वाली है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले सप्ताह टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है। इस सीरीज से पहले टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर बड़ा पेंच फंसा है। हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से पांड्या टीम से बाहर चल रहे हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। वहीं हार्दिक के बाद सूर्यकुमार यादव भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में उनके भी खेलने की संभावना बेहद कम है। अब बड़ा सवाल है कि आखिर अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान किसके हाथों में होगी।

विज्ञापन

रोहित शर्मा की हो सकती है वापसी

हार्दिक और सूर्यकुमार के चोटिल होने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। रोहित शर्मा फिर से टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा से काफी लंबी बातचीत हुई है। हालांकि यह चयनकर्ताओं पर निर्भर है कि वह कौन टीम का नेतृत्व करेगा। लेकिन टीम के लिए इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज काफी अहम है।

विज्ञापन

एक साल से रोहित ने नहीं खेला टी20 इंटरनेशनल मैच

रोहित शर्मा ने पिछले एक साल से कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। रोहित शर्मा को आखिरी बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया था। वनडे विश्व कप के बाद रोहित ने बीसीसीआई से वाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक मांगा था। फिलहाल रोहित साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में एक बार फिर से रोहित शर्मा ही टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ