हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईस्ट जोन के खिलाफ चला रिंकू सिंह का बल्ला, खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

Rinku Singh scored half-century: रिंकू सिंह ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम के लिए अहम योगदान निभाया. उन्होंने अपनी टीम के लिए मुख्य बल्लेबाजों के तौर पर सबसे ज्यादा रन भी बनाए.

विज्ञापन
रिंकू सिंह दलीप ट्रॉफी 2026 में अर्धशतक बनाने के बाद/ Image Source: Screengrab/ Jiohotstar

Rinku Singh: दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में सेंट्रल जोन पहले बल्लेबाजी कर रही है. सेंट्रल जोन की ओर से रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेल दी. उनके अलावा ज्यादातर बल्लेबाजों ने खराब खेल दिखाया. रिंकू ने ईस्ट जोन के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया.

रिंकू सिंह ने किया शानदार प्रदर्शन

रिंकू सिंह सेंट्रल जोन के लिए नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक खेला. आमतौर पर रिंकू सिंह सफेद गेंद में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन दलीप ट्रॉफ में उन्होंने लाल गेंद से भी बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने 88 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 8 चौके निकले. रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर महफिल लूट ली है.

रिंकू सिंह दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने से पहले यूपी टी-20 लीग खेल रहे थे. इस लीग में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और शतकीय पारी भी खेली थी. अब रिंकू दलीप ट्रॉफी में कमाल कर रहे हैं.

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

सेंट्रल जोन पहले बल्लेबाजी करते हुए अब तक 71.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना चुकी है. रिंकू सिंह ने सेंट्रल के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उनके अलावा आर्यन जुयाल ने 113 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा यश राठौड़ ने 68 गेंदों में 27 रन बनाए थे. इसके अलावा रजत पाटीदार ने 41 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली थी.

ईस्ट जोन की ओर से अब तक मोहम्मद शमी ने 13 ओवर में 28 रन खर्च कर 2 विकेट लिए हैं. इसके अलावा मुकेश कुमार को भी 3 सफलता मिली है. वहीं अभिजीत सरकार और मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया सिलेक्शन पर आया बड़ा अपडेट

जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेले रिंकू सिंह

भारत ने हाल ही में जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा किया था. इस सीरीज के लिए रिंकू सिंह को भी चुना गया था. पहले टी-20 मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने 12 और तीसरे टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 25 रनों की पारी खेली थी. अब रिंकू सिंह फिलहाल घरेलू क्रिकेट में भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के लिए आई बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले हैं कगिसो रबाडा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola