India vs South Africa 2nd T20, Rinku Singh Fifty: भारतीय टीम में हर मैच के साथ अपनी जगह पक्की करते जा रहे रिंकू सिंह ने कमाल कर दिया है। उन्होंने भारत के लिए अपने पहले विदेशी सरजमीं पर खेले गए इंटरनेशनल मैच में पहला इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया। इस मुश्किल पारी में भारत शुरुआती झटकों से जूझ रहा था। इसके बावजूद रिंकू ने 30 गेंदों में पचासा ठोका और भारत की पारी को बखूबी संभाला। इस पारी में 50 रन तक पहुंचने के लिए उन्होंने 9 चौके लगाए।
11वें मैच में आया पचासा
रिंकू सिंह ने इससे पहले भारत के लिए कुल 10 टी20 इंटरनेशनल खेले थे। उन्होंने अपनी 7वीं पारी में आकर पहला टी20 और इंटरनेशनल पचासा लगाया। उन्होंने ऐसा भी नहीं दवाब की स्थिति में धीमी बल्लेबाजी की हो। उन्होंने 30 गेंदों में ही पचासा जड़ दिया। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ रिंकू ने चौथे विकेट के लिए 70 रन भी जोड़े थे। उनका सिर्फ टी20 ही नहीं इंटरनेशल क्रिकेट में यह पहला पचासा रहा। वह 39 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह भी पढ़ें- SA vs IND: सूर्यकुमार यादव के सिर सजा नया ताज, टी20 क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि
पहली बार पहुंचे साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका ही नहीं रिंकू सिंह विदेश में पहली बार इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में धमाल मचा दिया। उन्होंने मैच से पहले कहा था कि, अच्छा लग रहा है कि पहली बार बाहर आया हूं भारत के लिए खेलने। साउथ अफ्रीका की पिच पर वह बोले थे कि, मजा आएगा यहां कि पिच पर बाउंस अच्छा होता है। बिल्कुल उसी तरह उन्होंने मजा लिया और शानदार पचासा ठोक दिया।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन से 256 प्लेयर होंगे बाहर, 160 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों के हाथ भी लगेगी निराशा
वर्ल्ड कप के लिए दावेदार
रिंकू सिंह मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में जगह बनाने के बड़े दावेदार हैं। इस मैच में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी बाहर रहे हैं। पर रिंकू सिंह को नहीं बाहर किया गया है। वह नंबर 5 पर लगातार टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में उपयोगी साबित हो रहे हैं। अगर इसी तरह वह फिनिशर की भूमिका निभाएंगे तो निश्चित ही वह जून 2024 में वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines