IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन से 256 प्लेयर होंगे बाहर, 160 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों के हाथ भी लगेगी निराशा

IPL 2024 Auction: आईपीएल के 17वें संस्करण का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने जा रहा है। पहली बार भारत के बाहर नीलामी होगी।

IPL 2024 Auction All Teams Purse Amount Available Slots Auction Live Streaming Details

IPL 2024 Auction All Teams Purse Amount Available Slots Auction Live Streaming Details (Image Credit- IPL)

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में नीलामी का बाजार 19 दिसंबर को दुबई में सजने वाला है। इस ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजीज तैयार हैं। वहीं आईपीएल काउंसिल की तरफ से कुल रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की भी संख्या जारी कर दी गई है। आगामी ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। जिसमें 214 भारतीय हैं, 119 विदेशी खिलाड़ी हैं जिसमें दो एसोसिएट नेशन्स के भी हैं। इसमें 116 कैप्ड प्लेयर हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। जबकि 217 अनकैप्ड प्लेयर शामिल हैं।

विज्ञापन

256 प्लेयर हो जाएंगे बाहर!

आपको बता दें कि आगामी ऑक्शन में सिर्फ 77 खिलाड़ियों के लिए ही स्लॉट खाली है। यानी सिर्फ इतने खिलाड़ी ही नीलामी में बिक पाएंगे। इसमें से 30 विदेशी और 47 भारतीय खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी। यानी अगर कुल 333 में से इसे घटाया जाए तो 256 खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे। वहीं इस 256 में से से 160 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी होंगे जो बिना बिके बाहर होंगे। 214 भारतीय खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है और सिर्फ 47 बिक पाएंगे। यानी 167 भारतीय खिलाड़ी बिक नहीं पाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

किस देश के कितने खिलाड़ी?

  • भारत- 214
  • इंग्लैंड- 25
  • ऑस्ट्रेलिया- 21
  • साउथ अफ्रीका- 18
  • वेस्टइंडीज- 16
  • न्यूजीलैंड- 14
  • अफगानिस्तान- 10
  • श्रीलंका- 8
  • बांग्लादेश- 3
  • जिम्बाब्वे- 2
  • नामीबिया-1
  • नीदरलैंड-1

आगामी ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइज का सबसे बड़ा ब्रैकेट होगा। इसमें कुल 23 खिलाड़ी शामिल होंगे। जबकि 13 खिलाड़ी 1.5 करोड़ के बेस प्राइज पर होंगे। गुजरात टाइटंस 38.15 करोड़ की सबसे बड़ी पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी। जबकि केकेआर के पास सबसे ज्यादा 12 खाली स्लॉट मौजूद हैं। इसमें चार ओवरसीज खिलाड़ी हो सकते हैं।

विज्ञापन

कब और कहां होगा ऑक्शन?

आईपीएल का ऑक्शन पहली बार भारत से बाहर होने जा रहा है। यह ऑक्शन दुबई में होगा। दुबई के कोका कोला एरेना में आईपीएल 2024 के लिए नीलामी होगी। इसकी शुरुआत लोकल समय अनुसार दोपहर में 1 बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर में 2.30 बजे होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ