हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs SRH: IPL में कैसा है दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड? दबाव में होगी विराट कोहली की सेना!

SRH vs RCB Head to Head: IPL 2026 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होने वाली है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें भिड़ेंगी. RCB और SRH के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है और उनके बीच हमेशा कड़ी टक्कर रही है. आइए उनके हेड-टू-हेड पर नजर डालते हैं और पता करते हैं कि कौन आगे है.

विज्ञापन
SRH vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड

SRH vs RCB Head to Head: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च यानी आज से होने जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच होने जा रहा है. RCB ने IPL 2025 का खिताब अपने नाम किया था और अब इस सीजन की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच काफी लंबा इतिहास रहा है. उनके बीच IPL 2016 का फाइनल शायद ही कोई भूल पाएगा. आइए, IPL 2026 से पहले उनके हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

RCB vs SRH: कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक IPL इतिहास में कुल 26 मैच खेले जा चुके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने अब तक कुल 13 मैच जीते हैं. RCB को मात्र 11 मैचों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच हुए दो मुकाबले टाई या नो रिजल्ट में समाप्त हुए हैं.

  • मैच: 26
  • RCB की जीत: 11
  • SRH की जीत: 13
  • टाई/नो रिजल्ट: 2

कितने बजे शुरू RCB vs SRH होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का पहला मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें टॉस के लिए 7 बजे मैदान पर आएंगी. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: पहले मैच में ऐसी होगी RCB की प्लेइंग 11! SRH के खिलाफ बाहर बैठेगा 12.5 करोड़ का धाकड़ खिलाड़ी

RCB और SRH का पूरा स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा स्क्वाड: रजत पाटीदार (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, सात्विक देसवाल, जैकब डफी, भुवनेश्वर कुमार, विक्की ओस्टवाल, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वाड: ईशान किशन (कप्तान), सलिल अरोड़ा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, जैक एडवर्ड्स, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, डेविड पैन, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी.

ये भी पढ़ें:- RCB vs SRH मैच में डेब्यू कर सकते हैं ये 5 धाकड़ खिलाड़ी, IPL 2026 में पहली बार खेलेगा न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola