IPL 2026: पहले मैच में ऐसी होगी RCB की प्लेइंग 11! SRH के खिलाफ बाहर बैठेगा 12.5 करोड़ का धाकड़ खिलाड़ी

RCB Possible Playing 11: आईपीएल 2026 की शुरुआत RCB और SRH के ताबड़तोड़ मैच से होने वाली है. RCB पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि उनकी प्लेइंग 11 कैसी होगी.

RCB Team (3)
1 / 7

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 का पहला मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. RCB पिछले साल की चैंपियन थी और इस बार भी जीत के साथ टूर्नामेंट शुरू करना चाहेगी. उनकी प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें होंगी. आइए SRH के खिलाफ पहले मैच में RCB की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

RCB की ओपनिंग जोड़ी

RCB की ओपनिंग जोड़ी2 / 7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. दोनों की जोड़ी ने पिछले साल धमाल मचाया था और इस साल भी वो SRH के खिलाफ पहले मैच में रनों की बारिश करना चाहेंगे.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में दमदार विकल्प

मिडल ऑर्डर में दमदार विकल्प3 / 7

RCB के पास मिडल ऑर्डर में चार दमदार खिलाड़ी हैं. देवदत्त पडिक्कल ने पिछले साल नंबर 3 पर शानदार परफॉर्म किया था. उन्हें फिर से इसी स्थान पर खेलने का मौका मिल सकता है. इसके बाद रजत पाटीदार और जितेश शर्मा पर बल्लेबाजी में फैंस की नजर होगी. फिनिशर के तौर पर उनके पास टिम डेविड के रूप में तगड़ा विकल्प है.

दो ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है RCB

दो ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है RCB4 / 7

RCB के पास रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या के रूप में दो ऑलराउंडर के साथ उतरने का मौका है. रोमारियो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ लोअर ऑर्डर में बड़े शॉट लगाते हैं, वहीं क्रुणाल बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.

विज्ञापन

कौन होंगे मुख्य गेंदबाज?

कौन होंगे मुख्य गेंदबाज?5 / 7

12.5 करोड़ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं और उनकी कमी RCB को खलेगी. उनकी गैरमौजूदगी में जैकब डफी प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और मंगेश यादव तेज गेंदबाजी के विकल्प हो सकते हैं.

इम्पैक्ट प्लेयर

इम्पैक्ट प्लेयर6 / 7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुयश शर्मा को टीम में शामिल कर सकती है. पिछले साल सुयश ने इस किरदार में धमाल मचाया था. अगर RCB पहले गेंदबाजी करती है, तो सुयश शुरुआती प्लेइंग 11 में हो सकते हैं और देवदत्त पडिक्कल इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं.

विज्ञापन

RCB की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 117 / 7

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव (इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन