RCB vs SRH मैच में डेब्यू कर सकते हैं ये 5 धाकड़ खिलाड़ी, IPL 2026 में पहली बार खेलेगा न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज!

Players Who Can Debut RCB vs SRH Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का पहला मैच होने जा रहा है. कुछ खिलाड़ी इस मुकाबले में डेब्यू कर सकते हैं.

Brydon Carse Mangesh yadav
1 / 6

Players Who Can Debut RCB vs SRH Match: IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस धमाकेदार मैच का आयोजन किया जाएगा. विराट कोहली, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, रजत पाटीदार, ट्रैविस हेड समेत बड़े-बड़े खिलाड़ियों पर फैंस की नजर है. IPL में हर साल नए खिलाड़ियों को भी अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है. RCB vs SRH मैच में भी कुछ खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं.

विज्ञापन

जैकब डफी

जैकब डफी2 / 6

जैकब डफी को RCB ने 2 करोड़ रुपये देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया है. जोश हेजलवुड शुरुआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं, वहीं नुवान तुषारा को IPL 2026 में खेलने के लिए NOC नहीं मिली है. ऐसे में जैकब डफी को SRH के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

मंगेश यादव

मंगेश यादव3 / 6

मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मंगेश यादव RCB के स्क्वाड का हिस्सा हैं. उन्हें यश दयाल के बैकअप के रूप में लाया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दयाल IPL 2026 नहीं खेलेंगे. ऐसे में मंगेश यादव को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

ब्रायडन कार्स

ब्रायडन कार्स4 / 6

ब्रायडन कार्स IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वाड का हिस्सा हैं. RCB के खिलाफ पहले मैच में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में ब्रायडन को खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

कनिष्क चौहान

कनिष्क चौहान5 / 6

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम के स्टार ऑलराउंडर कनिष्क चौहान RCB का हिस्सा हैं. RCB के पास सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या के रूप में दो अच्छे स्पिनर हैं. क्रुणाल की तरह कनिष्क गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं. अभी कनिष्क फॉर्म में हैं और इसी कारण RCB उन्हें IPL 2026 के पहले ही मैच में डेब्यू करने का मौका दे सकती है.

सलील अरोड़ा

सलील अरोड़ा6 / 6

पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज सलील अरोड़ा के लिए घरेलू सीजन धमाकेदार रहा. इसी वजह से SRH ने उन्हें अपने स्क्वाड में जगह दी है. सलील मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें RCB के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन