Rajat Patidar Statement: IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. रजत पाटीदार RCB के कप्तान के रूप में सफल रहे हैं और फैंस उन्हें भारत की टी20 टीम का भी कप्तान बनते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि, रजत पाटीदार ने अब टीम इंडिया में सिलेक्शन और कप्तान बनने की संभावनाओं को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.
‘सिलेक्शन अभी मेरा फोकस नहीं है…’
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रजत पाटीदार से भारत की टी20 टीम में सिलेक्शन और कप्तानी के बारे में सवाल पूछा गया. पाटीदार ने साफ कर दिया कि अभी इन सभी चीजों पर उनका फोकस नहीं है. वो अभी सिर्फ RCB को ट्रॉफी दिलाने पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरा ध्यान अभी टीम इंडिया में सिलेक्शन पर नहीं है. मैं फिलहाल उस पर फोकस नहीं करना चाहूंगा. मैं अभी टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनने के सपने भी नहीं देख रहा हूं. हालांकि, यह बात भी सच है कि हर एक कप्तान ट्रॉफी जीतना चाहता.’
ये भी पढ़ें:- RCB फैंस के सेलिब्रेशन पर लगा बैन! IPL 2026 फाइनल से पहले बेंगलुरु पुलिस ने उठाया चौंकाने वाला कदम
‘मैं किसी और से खुद की तुलना नहीं करता’
रजत पाटीदार ने बेहद कम समय में कप्तान के रूप में सफलता हासिल की है और उनकी कई दिग्गजों से तुलना होती है. इस पर बात करते हुए पाटीदार ने कहा, ‘मैंने यह कभी नहीं सोचा कि किसी और कप्तान ने क्या किया है. मैं किसी के साथ प्रतियोगिता नहीं करना चाहता है. मैंने इस बारे में कभी नहीं सोचा.’
रजत ने आगे कहा, ‘मेरा सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा है. मैं जो सबसे बेहतर कर सकता हूं, उस पर ही फोकस रखता हूं. मैंने कभी आगे बढ़ने या पीछे मुड़ने के बारे में नहीं सोचा था. मैं अभी यहां हूं और मेरा पूरा ध्यान फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है. फाइनल में हम अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: क्या बारिश बिगाड़ेगी RCB vs GT फाइनल का खेल? जानिए कैसा है अहमदाबाद के मौसम का हाल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
32 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines