IPL 2026: क्या बारिश बिगाड़ेगी RCB vs GT फाइनल का खेल? जानिए कैसा है अहमदाबाद के मौसम का हाल
RCB vs GT Weather Report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और GT के बीच IPL 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है. सभी की नजर मौसम के हाल पर है. आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में बारिश की संभावना कितनी है.

RCB vs GT Weather Report: IPL 2026 के सफल संस्करण का आखिरकार अंत होने जा रहा है. 31 मई यानी आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल खेला जाएगा. इस मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. RCB लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं गुजरात टाइटंस का लक्ष्य भी अपनी दूसरी ट्रॉफी पर होगा. सभी के मन में सवाल है कि फाइनल मैच में बारिश की संभावना है या नहीं. आइए जानते हैं कि अहमदाबाद के मौसम का कैसा मिजाज है.
कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?
2 / 6IMD की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में भयंकर गर्मी रहने वाली है. तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे दिन का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. IMD के अनुसार फाइनल मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. फैंस बिना किसी खलल के पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं.
क्या RCB vs GT मैच के लिए है रिजर्व डे?
3 / 6BCCI ने क्वालीफायर 1 और 2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा था. हालांकि, IPL 2026 के फाइनल के लिए रिजर्व डे तय किया गया है. अगर किसी तरह बारिश हुई और मैच नहीं हो पाया, तो 1 जून 2026 को दोनों टीमें दोबारा आमने-सामने भिड़ेंगी.
रद्द होने की स्थिति में कौन बनेगा विजेता?
4 / 6RCB और GT के बीच अगर रिजर्व डे के दिन भी मुकाबला नहीं हुआ, तो बेंगलुरु को विजेता घोषित किया जा सकता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी और इसी कारण से उन्हें खिताब मिल जाएगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन नियमों के बारे में जानकारी होना जरूरी है.
RCB की संभावित प्लेइंग 11
5 / 6वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, जैकब डफी (इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड)
GT की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. (इम्पैक्ट प्लेयर: अरशद खान/साई किशोर)