बदल गया इंग्लैंड vs भारत दूसरे T20I का समय, इतने बजे से शुरू होगा मैच, नोट कर लीजिए टाइम

ENG vs IND 2nd T20I Timing: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा. दोनों देशों के बीच पिछले मैच रात 10 बजे शुरू हुआ था लेकिन दूसरा T20I थोड़ा जल्दी शुरू हो जाएगा.

shreyas iyer team india
1 / 6
मैच का बदल गया समय (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

ENG vs IND 2nd T20I Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरा T20I मैच होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला T20I मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब दूसरे मैच में टीम इंडिया धमाकेदार अंदाज में वापसी करना चाहेगी. भारत और इंग्लैंड में टाइम जोन का काफी फर्क है. इसी वजह से मैच का समय बदलता रहता है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20I मैच रात 10 बजे शुरू हुआ था लेकिन दूसरा T20I थोड़ा जल्दी शुरू हो जाएगा. इस मैच के लिए समय बदल गया है.

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा ENG vs IND का दूसरा T20I?

कहां खेला जाएगा ENG vs IND का दूसरा T20I?2 / 6

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया ने दो T20I मैच खेले हैं, जिसमें से एक भारत ने अपने नाम किया है. अब वो अपने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे. (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

विज्ञापन

कब शुरू होगा ENG vs IND मैच?

कब शुरू होगा ENG vs IND मैच?3 / 6

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच यूनाइटेड किंगडम के समय अनुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. भारत में फैंस यह मुकाबला शाम 7:00 बजे से देख सकेंगे. अमूमन भारत में T20I मैच शाम 7 बजे ही शुरू होते हैं. फैंस को अब 10 बजे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

कहां देख पाएंगे ENG vs IND मैच?

कहां देख पाएंगे ENG vs IND मैच?4 / 6

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव देखा जा सकता है. फैंस अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

विज्ञापन

इंग्लैंड का T20I स्क्वाड

इंग्लैंड का T20I स्क्वाड5 / 6

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, लियाम डॉसन, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड. (Image: Twitter/X)

टीम इंडिया का T20I स्क्वाड

टीम इंडिया का T20I स्क्वाड6 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, हर्षित राणा और वैभव सूर्यवंशी. (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन