क्या रद्द हो जाएगा ENG vs IND दूसरा T20I मैच? बारिश बन सकती है विलेन, जानिए मौसम का मिजाज

ENG vs IND, 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में दूसरा T20I मैच खेला जाने वाला है. पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब दूसरे मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

shreyas iyer team india
1 / 6

ENG vs IND, 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20I मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में हार मिली और इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच रद्द हो गया. अब भारतीय टीम को उम्मीद है कि दूसरे T20I में जीत दर्ज करके वो दोबारा मोमेंटम हासिल करने में सफल होंगे. हालंकि, दूसरे T20I में भी बारिश विलेन बन सकती है. आइए भारत-इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले मैच में मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं.  (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

बारिश के कारण रद्द हुआ पहला T20I

बारिश के कारण रद्द हुआ पहला T20I2 / 6

1 जुलाई को भारत-इंग्लैंड के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला T20I मैच हुआ. टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड पर 189 रन दर्ज किए. इसके बाद लगातार बारिश होने के कारण अंपायरों को मैच रद्द करना पड़ा. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

दूसरे T20I पर भी बारिश का खतरा

दूसरे T20I पर भी बारिश का खतरा3 / 6

मैनचेस्टर में 4 जुलाई को बारिश की संभावना बहुत अधिक है. मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन में बरसात की संभावना 57% है. 1.3 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है और यह लगभग दो घंटे तक जारी रह सकती है. (Image: Instagram/indiancricketteam)

शाम में भी मौसम रहेगा खराब!

शाम में भी मौसम रहेगा खराब!4 / 6

मैच के दौरान बारिश की संभावना 55% है और ह्यूमिडिटी 85% के करीब रह सकती है. आसमान में 97% तक बादल छाए रहने की संभावना है. ऐसे में बारिश की संभावना बढ़ जाती है. अगर तेज बारिश होती है, तो मैच रद्द हो सकता है. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

कब शुरू होगा ENG vs IND मैच?

कब शुरू होगा ENG vs IND मैच?5 / 6

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा T20I मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. पिछला मैच रात 10 बजे शुरू हुआ था और उसकी तुलना में यह मैच तीन घंटे पहले शुरू हो जाएगा.  (Image: Instagram/indiancricketteam)

क्या टीम इंडिया करेगी कोई बदलाव?

क्या टीम इंडिया करेगी कोई बदलाव?6 / 6

संजू सैमसन के लिए पिछले तीन मैच बेहद निराशाजनक रहे हैं और उन्होंने कुल 6 रन बना पाए हैं. अब उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं.  (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन