IPL: क्वालीफायर-1 में RCB ने बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, टूट गया CSK और GT का रिकॉर्ड

IPL 2026: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने पहले क्वालीफायर में कमाल का प्रदर्शन किया और 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. आरसीबी की ओर से इस मैच में रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

Cricket News - 2026-05-26T224151.225

RCB vs GT: आईपीएल 2026 में पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला और धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया. इस मैच में आरसीबी ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

विज्ञापन

आरसीबी ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में आरसीबी एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री जड़ने वाली टीम बन गई. आरसीबी ने इस मैच में 38 बाउंड्री जड़ी. इससे पहले ये रिकॉर्ड सीएसके का नाम था, जिसने आईपीएल 2012 प्लेऑफ में दिल्ली के खिलाफ 33 बाउंड्री जड़ी थी.

विज्ञापन

इसके अलावा प्लेऑफ में आरसीबी सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली टीम बन गई. इस मैच में आरसीबी ने 254 रन बनाए. इससे पहले ये रिकॉर्ड जीटी के नाम था, जिसने आईपीएल 2023 प्लेऑफ में 233 रन मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए थे. इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में आरसीबी ने नॉकआउट मुकाबले में चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

विज्ञापन

आरसीबी ने आईपीएल इतिहास का अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल इसी मैच में बनाया. इसके अलावा आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने प्लेऑफ में पांचवां सबसे तेज अर्धशतक ठोका. उन्होंने 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था.

वहीं, आरसीबी ने इस मैच में पावर प्ले में 76 रन बनाए थे. आईपीएल प्लेऑफ के पावर प्ले में आरसीबी ने चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

विज्ञापन

T20 क्रिकेट के नॉकआउट/प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे बड़े स्कोर

विज्ञापन

265/5 – समरसेट vs डर्बीशर, टॉनटन, 2022 (क्वार्टर फाइनल, T20 ब्लास्ट)
262/3 – झारखंड vs हरियाणा, पुणे, 2025 (फाइनल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी)
255/5 – भारत vs न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 (फाइनल, T20 वर्ल्ड कप)
254/5 – RCB vs GT, धर्मशाला, 2026 (क्वालिफायर 1, IPL)
253/7 – भारत vs इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 (सेमीफाइनल, T20 वर्ल्ड कप)

T20 क्रिकेट के नॉकआउट/प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे बड़े स्कोर:

विज्ञापन

265/5 – समरसेट vs डर्बीशर, टॉनटन, 2022 (क्वार्टर फाइनल, T20 ब्लास्ट)
262/3 – झारखंड vs हरियाणा, पुणे, 2025 (फाइनल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी)
255/5 – भारत vs न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 (फाइनल, T20 वर्ल्ड कप)
254/5 – RCB vs GT, धर्मशाला, 2026 (क्वालिफायर 1, IPL)
253/7 – भारत vs इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 (सेमीफाइनल, T20 वर्ल्ड कप)

Rajat Patidar का IPL प्लेऑफ में प्रदर्शन

विज्ञापन

112*(54) vs लखनऊ सुपर जायंट्स, एलिमिनेटर 2022
58(42) vs राजस्थान रॉयल्स, क्वालिफायर 2, 2022
34(22) vs राजस्थान रॉयल्स, एलिमिनेटर 2024
15*(8) vs पंजाब किंग्स, क्वालिफायर 1, 2025
26(16) vs पंजाब किंग्स, फाइनल 2025
93*(33) vs गुजरात टाइटंस, क्वालिफायर 1, 2026

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे ज्यादा बाउंड्री

विज्ञापन

38 – RCB vs गुजरात टाइटंस, धर्मशाला, 2026*
33 – चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई, 2012
32 – पंजाब किंग्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े, 2014
31 – गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2023
31 – मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटंस, न्यू चंडीगढ़, 2025

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे बड़ा स्कोर

विज्ञापन

254/5 – RCB vs गुजरात टाइटंस, धर्मशाला, 2026*
233/3 – गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2023
228/5 – मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटंस, न्यू चंडीगढ़, 2025
226/6 – पंजाब किंग्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े, 2014
222/5 – चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई, 2012

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ