WPL 2026: RCB ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, बदल गया पॉइंट्स टेबल का हाल

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मैच नंबर 12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया था. इस मैच में आरसीबी की ओर से गौतम नाइक ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि कप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चल सका. इसके बावजूद आरसीबी ने 61 रनों से मुकाबला जीत लिया.

आरसीबी ने गुजरात को हराया

आरसीबी ने गुजरात को हराया

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में 19 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था. वडोदरा में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की थी और विशाल स्कोर भी बनाया था. आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने खासा निराश नहीं किया, जबकि गौतमी नाइक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर आरसीबी की जीत में अहम योगदान निभाया.

विज्ञापन

इस सीजन आरसीबी ने लगातार पांचवीं जीत हासिल की, जबकि एक मैच टीम ने पिछले सीजन के आखिरी मुकाबले में जीता था. इस तरह आरसीबी लगातार 6 जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. इससे पहले मंबई इंडियंस ने पांच लगातार मुकाबले जीते थे. लेकिन अब एमआई का रिकॉर्ड टूट गया.

विज्ञापन

गौतमी नाइक की शानदार पारी

आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने इस मैच में 3 गेंदों में 1 रन बनाए थे, जबकि कप्तान स्मृति मंधाना ने 23 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा जॉर्जिया वॉल ने 3 गेंदों में 1 रन बनाए थे. वहीं, गौतम नाइक ने 55 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 7 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. इसके अलावा ऋचा घोष ने 20 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली थी. वहीं, राधा यादव ने 8 गेंदों में 17 रन बनाए थे.

गुजरात जायंट्स की ओर से काश्वी गौतम ने 2 विकेट लिए, जबकि एशले गार्डनर ने 2 विकेट लिए. वहीं, सोफी डिवाइन और रेणुका सिंह को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

ऐसी रही गुजरात की बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी 3 और सोफी डिवाइन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. इसके अलावा कनिका आहूजा भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. गुजरात की ओर से एशले गार्डनर ने 43 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. गुजरात 20 ओवर में 117/8 रनों पर सिमट गई. इस तरह आरसीबी ने 61 रनों से मुकाबला जीत लिया.

WPL 2026 अंक तालिका

विज्ञापन
स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजा (N/R)अंकनेट रन रेट (NRR)
1RCB वुमेन्स (Q)550010+1.882
2मुंबई इंडियंस वुमेन्स52304+0.151
3यूपी वॉरियर्स52304-0.483
4गुजरात जायंट्स वुमेन्स52304-0.864
5दिल्ली कैपिटल्स वुमेन्स41302-0.856

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ईशान बैठेंगे बाहर? रिंकू फिर करेंगे आराम! पहले T20I में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ