जयपुर से 2000 किलोमीटर दूर राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड बनाने पर सवाल, आखिर क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
Aakash Chopra On Rajasthan Royals Home Ground: आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के अपने सात घरेलू मैचों में से तीन मैच जयपुर के बजाय गुवाहाटी में खेलने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें फ्रैंचाइजी का अपने ज्यादातर घरेलू मैच एक ऐसे मैदान पर शिफ्ट करने का तर्क समझ नहीं आता, जिसका उनकी नजर में टीम से कोई खास ऐतिहासिक जुड़ाव नहीं है.

Barsapara Cricket Stadium Guwahati: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कुछ मुकाबले असम के गुवाहाटी शहर के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, तो जयपुर से तकरीबन 2000 किलोमीटर की दूरी पर है.
'राजस्थान-असम से काफी दूर'
2 / 6अपने यू-ट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने राजस्थान और असम के बीच की भौगोलिक दूरी की ओर इशारा किया और कहा कि ये दोनों इलाके देश के बिल्कुल अलग-अलग हिस्सों में पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान को रिप्रेजेंट करने वाली टीम के लिए यह फैसला थोड़ा अजीब लगता है, हालांकि उन्होंने ये भी माना कि टीम के मौजूदा कप्तान रियान पराग असम के ही रहने वाले हैं.
'समझ से परे'
3 / 6चोपड़ा ने आगे कहा, '2 टीमों को अपने घर पर तीन-तीन मैच खेलने का मौका मिल रहा है. इनमें से एक टीम है राजस्थान रॉयल्स, जो अपने घर पर बिल्कुल भी नहीं खेलती. मुझे आज तक उनकी ये कहानी समझ नहीं आई कि उनका सिस्टम आखिर है क्या. उनका 'घर से दूर घर' गुवाहाटी में है. उनके तीनों मैच गुवाहाटी में ही हैं. मैं सोच रहा हूं कि गुवाहाटी से उनका आखिर क्या लेना-देना है.'
'कोई लेना देना नहीं'
4 / 6उन्होंने आगे कहा, 'इस टीम का नाम है राजस्थान रॉयल्स. राजस्थान भारत के पश्चिमी हिस्से में है, जबकि गुवाहाटी भारत के पूर्वी हिस्से में है. अगर कोलकाता की टीम वहां जाकर खेलना चाहे, तो ये बात समझ में आती है, क्योंकि वह उनका अपना इलाका है. आप गुवाहाटी के साथ उनके जुड़ाव को इस वजह से तो समझ सकते हैं कि अब रियान पराग टीम के कप्तान हैं, लेकिन इसके अलावा इस टीम का गुवाहाटी से किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं है.'
शुरुआती मुकाबले
5 / 6इस बीच बीसीसीआई ने हाल ही में आईपीएल 2026 सीजन के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च को होगी, जिसमें पिछले सीजन की चैंपियन टीम आरसीबी अपने घरेलू मैदान बेंगलुरु के ए. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी. दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. जहां तक राजस्थान रॉयल्स की बात है, तो उनके कैंपेन की शुरुआत गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगी.
गुवाहाटी में खेलने की वजह
6 / 6ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले गुवाहाटी में खेले जा रहे हैं. इसकी वजह टीम के नए कप्तान रियान पराग हैं जो काफी सालों से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. चूंकि उनका होम स्टेट असम है, ऐसे में जब भी आरआर का मैच होता है, तब लोकल फैन सपोर्ट की संभावना काफी ज्यादा रहती है.