रोहित, कोहली या धोनी नहीं, इस क्रिकेटर ने IPL इतिहास में जीते हैं सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड
Most Player Of The Match Awards In IPL History: आईपीएल के 18 साल के इतिहास में कई सूरमा देखने को मिले हैं, लेकिन असल तारीफ उनकी होती है, जो अपनी टीम के लिए कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस देते हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा बार अपनी फ्रेंचाइजी को मुकाबले जिताए हैं. आइए नजर डालते हैं इस कैश रिच लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों.

जब सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड की बात होती है, तो आपके जेहन में विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी का नाम आता होगा, लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि 2 विदेशी खिलाड़ी इस मामले में इन स्टार प्लेयर्स से आगे हैं.
एबी डिविलियर्स (25)
2 / 6आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अगर किसी के नाम है, तो वो हैं वन एंड ओनली एबी डिविलियर्स. दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज ने 2008 से लेकर 2021 तक दिल्ली और आरसीबी जैसी टीमों के लिए खेला है. इस दौरान उन्होंने अपने नाम 25 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड किया.
क्रिस गेल (22)
3 / 6'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने आईपीएल के जरिए भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलों में काफी जगह बनाई है. 2009 से लेकर 2021 तक वो किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स), कोलकाता नाइटराइडर्स और आरसीबी टीम का हिस्सा रहे. अपने आईपीएल करियर में जमैका के इस स्टार ने 22 दफा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता.
रोहित शर्मा (21)
4 / 6टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. वो अपने आईपीएल करियर में सिर्फ डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा रहे हैं. इस कैश रिच लीग के करियर में उन्होंने 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है.
विराट कोहली (19)
5 / 6भारतीय क्रिकेट चमकते सितारे विराट कोहली 2008 से लेकर लगातार आरसीबी का हिस्सा रहे हैं. इस टीम को पिछले साल ही चैंपियन बनने की खुशनसीबी हासिल हुई. किंग कोहली अपनी टीम के लिए कई बार मैच विनर साबित हुए हैं और 19 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने में कामयाब रहे हैं.
एमएस धोनी (18 )
6 / 6कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी 2008 से लेकर अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीमों का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने 18 साल के इस करियर में 18 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड अपने नाम किया है. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने भी 18 बार ये इनाम जीता है, लेकिन माही ने ये करिश्मा उनसे पहले किया है.