Ravindra Jadeja Controversy: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। जडेजा फिलहाल इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं लेकिन दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्धसिंह ने बीते कुछ दिनों पहले अपने बेटे रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जडेजा के पिता ने रिवाबा पर उनकी संपत्ति और धन पर नियंत्रण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही रवींद्र जडेजा के साथ-साथ रिवाबा जडेजा भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
पत्रकार पर भड़की रिवाबा जडेजा
रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक हैं। हाल ही में रिवाबा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने रिवाबा से रवींद्र जडेजा के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा। जिस पर रिवाबा भड़कती हुई नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान रिवाबा ने कहा आज हम यहां क्यों हैं? अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
दरअसल रवींद्र जडेजा इन दिनों इंग्लैंड के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं। सीरीज के पहले मैच के दौरान जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं पहले टेस्ट मैच के दौरान रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए थे, जिसके बाद जडेजा को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था। चोटिल होने बाद रवींद्र जडेजा को रिहैब प्रक्रिया के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जाना पड़ा था। हालांकि अब तीसरे टेस्ट मैच के लिए रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया हैं। हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं हो पाया है कि जडेजा तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो पाएंगे या नहीं।
वहीं इस बीच जडेजा के पिता ने भारतीय ऑलराउंडर पर गंभीर आरोप लगाए थे। जडेजा के पिता का कहना था कि रवींद्र बदल गया है अच्छा होता वो क्रिकेटर न बनता। उसकी पत्नी रिवाबा ने उस पर कोई जादू कर दिया है। जडेजा के पिता का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी को काफी ट्रोल भी किया गया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : न सरफराज खान, न रजत पाटीदार, कौन होगा नंबर 4 का दावेदार
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘रिजल्ट मायने नहीं रखता’, मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया की हार पर कही बड़ी बात
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘जो सीखा है आपसे सीखा है…’, फाइनल में हार के बाद फूटा फैंस का गुस्सा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines