IND vs AUS: 'जो सीखा है आपसे सीखा है...', फाइनल में हार के बाद फूटा फैंस का गुस्सा

Under 19 World Cup Final Australia Beat India: भारतीय टीम का एक बार फिर से वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया।

IND vs AUS: Under 19 World Cup Final Team India Loss Fans Reaction Memes Viral

IND vs AUS: टीम इंडिया की अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार।

Under 19 World Cup Final Australia Beat India: टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। रविवार को साउथ अफ्रीका के सहारा पार्क स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 79 रनों से करारी शिकस्त दी। इस तरह एक साल में भारत का तीसरा सपना टूट गया। टीम इंडिया को इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के आखिरी मुकाबलों में भी हार मिल चुकी है। टीम इंडिया की इस हार के बाद फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है।

विज्ञापन

‘जो सीखा है आपसे सीखा है’

सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस रोहित और विराट की तस्वीर पोस्ट करते हुए भारतीय कप्तान उदय सहारन की भी फोटो शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही तंज कसते हुए लिख रहे हैं- जो सीखा है आपसे सीखा है। इसी तरह एक पोस्ट में सौरव गांगुली और रोहित शर्मा की तस्वीर के साथ लिख रहे हैं- परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन…

विज्ञापन

विज्ञापन

एक पोस्ट में यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक लड़का रोते हुए अपने बाल बनाता है। इसके बाद वह चश्मा लगाकर स्माइल कर अपने गम को छु़पाने की कोशिश करता है।

विज्ञापन

वहीं एक ने सलमान खान की फिल्मों के कुछ सीन पोस्ट किए हैं। जिसमें क्रिकेट फैंस की निराशा को रिप्रजेंट किया गया है।

विज्ञापन

वहीं एक ने एनीमल मूवी का एक सीन पोस्ट किया है। जिसमें रणबीर कपूर को आईसीसी ट्रॉफी के रूप में रिप्रजेंट किया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं, जबकि टीम इंडिया पीछे खड़ी है।

विज्ञापन

फाइनल में किया निराश 

बहरहाल, फैंस का गुस्सा लाजिमी भी है क्योंकि फाइनल में जिस तरह से टीम इंडिया के प्रदर्शन की उम्मीद थी, उस लिहाज से बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली। भारतीय टीम के पास 254 रन का टार्गेट था। जिसके आगे पूरी टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर बिखर गई। सिर्फ ओपनिंग में आदर्श सिंह 47 और निचले क्रम पर मुरुगन अभिषेक ही 42 रन बना सके। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और टीम इंडिया को एक बार फिर ट्रॉफी से वंचित होना पड़ा। हालांकि कई फैंस टीम इंडिया के इस प्रयास और टूर्नामेंट में यहां तक पहुंचने की भी सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ