IND vs AUS: 'रिजल्ट मायने नहीं रखता', मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया की हार पर कही बड़ी बात

Mohammad Kaif on Under 19 World Cup 2024 Final: मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया की हार को लेकर एक्स पर पोस्ट किया।

Mohammad Kaif

Under 19 World Cup 2024 Final: मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया को लेकर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

Mohammad Kaif on Under 19 World Cup 2024 Final: टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका में खेले गए मुकाबले में 79 रनों से हार मिली। इस हार के बाद जहां एक ओर टीम इंडिया पर फैंस का गुस्सा फूट रहा है तो वहीं कुछ दिग्गज टीम के प्रयास की सराहना भी कर रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया की हार पर बड़ी बात कही।

नतीजे ज्यादा मायने नहीं रखते

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- अंडर-19 लेवल पर टीम के नतीजे ज्यादा मायने नहीं रखते। भविष्य के स्टार सबक सीखते हैं, जो उन्हें लंबी यात्रा में मदद करता है। अच्छा खेला भारत। इसी के साथ कैफ ने ऑस्ट्रेलिया की जीत पर उनकी भी सराहना की। उन्होंने आगे लिखा- इस बार ऑस्ट्रेलिया को पिच और कागज पर अच्छा कहना होगा।

विज्ञापन

कप्तान उदय सहारन ने ठोके सबसे ज्यादा रन 

इस टूर्नामेंट की बात करें तो भले ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं उठा पाई, लेकिन टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी आंकड़ों के लिहाज से शीर्ष पर रहे। भारतीय कप्तान उदय सहारन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 7 मैचों में 397 रन जड़े। उनका औसत 56.71  रहा। वहीं दूसरे स्थान पर ऑलराउंडर मुशीर खान रहे। जिन्होंने 7 मैचों में 60 के औसत से 360 रन ठोके। मुशीर खान ने इस टूर्नामेंट में 2 शतक भी जड़े। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 131 और आयरलैंड के खिलाफ 118 रन की शानदार पारी खेली थी। वह भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान के भाई हैं।

सौम्य कुमार पांडे का कमाल

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो सौम्य कुमार पांडे टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 7 मैचों में 18 विकेट झटके।  कहना गलत नहीं होगा कि भारत को इस टूर्नामेंट से भविष्य के कई सितारे मिल गए हैं। अब देखना ये होगा कि किन खिलाड़ियों को कितनी जल्दी टीम इंडिया में एंट्री मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ