हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2027 में नहीं खेलेंगे रवींद्र जडेजा? इस रिपोर्ट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

अगले साल वनडे वर्ल्ड कप की टीम में रवींद्र जडेजा की जगह खतरे में हैं. सलेक्टर्स ने उन्हें इसकी योजना से बाहर रखा है. अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आई है. कहा गया है कि उनका वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल है.

विज्ञापन
जडेजा को लेकर आई बुरी खबर (Image: X/Ravindrasinh jadeja)

Ravindra Jadeja: अगले साल अक्टूबर और नवंबर महीने में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. भारतीय टीम ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है. मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों के ऊपर ज्यादा निवेश करना चाहता है. खिलाड़ियों के फ्यूचर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. रोहित शर्मा भी चयन को लेकर चर्चा में हैं. सलेक्टर्स अब सीनियर प्लेयर्स के ऊपर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते हैं. टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर भी एक रिपोर्ट में बुरी खबर सामने आ रही है.

क्या रवींद्र जडेजा खेल पाएंगे अगला वर्ल्ड कप?

वनडे में भारतीय टीम का प्रदर्शन मौजूदा समय में कुछ खास नहीं रहा है. कुछ महीने पहले भारत को इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार मिली थी. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए यंग खिलाड़ियों को तैयार करने की रणनीति बना रहे हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो वनडे वर्ल्ड कप में रवींद्र जडेजा की जगह पर खतरा मंडरा रहा है. जडेजा को लगातार वनडे टीम से बाहर रखा गया है. ऐसा लगता है कि सलेक्टर्स ने उन्हें वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: आज होगी टीम इंडिया की थाईलैंड से पहली टक्कर, जानें कब और कहां देखें LIVE

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट ने तो जडेजा की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दी हैं. रिपोर्ट के अनुसार वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया में जडेजा की जगह अब पक्की नहीं मानी जा रही है. जडेजा के साथ फिटनेस की समस्या भी है. वर्ल्ड कप के आयोजन में अभी एक साल से ज्यादा का समय है. जडेजा की उम्र और उनके काम को देखते हुए मैनेजमेंट अभी से उनका विकल्प तलाश करने लग गई है. वैसे जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से हमेशा सभी को प्रभावित किया है. वो निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने के लिए भी जाने जाते हैं.

रवींद्र जडेजा का वनडे करियर

रवींद्र जडेजा टीम इंडिया की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. हाल ही में उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया था. वनडे से अभी उन्हें बाहर रखा गया है. जडेजा ने भारत के लिए 210 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 32.28 की औसत से 2905 रन बनाए हैं. उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए हैं. वनडे में वो कभी शतक नहीं लगा पाए. जडेजा के नाम 232 विकेट दर्ज हैं. गेंदबाजी में उनके आंकड़े शानदार हैं. उनकी इकॉनमी 4.89 रही है. वनडे में वो 2 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन की जगह मिला मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola