IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है। 6 महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। खुशी की बात यह है कि वह आज ही टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि जडेजा पहला टेस्ट भी खेलेंगे।
जडेजा की वापसी
टीम इंडिया में जडेजा की वापसी हो गई है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए पहले दो टेस्ट मैचों के लिए चुना भी गया है। ऐसे में वह आज ही टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे और नागपुर में होने वाले प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लेंगे।। बता दें कि नागपुर में 2 से 6 फरवरी तक टीम इंडिया का छोटा प्रैक्टिस कैंप लगा है। जिसमें सभी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
जडेजा ने खेली रणजी ट्रॉफी
बता दें कि रवींद्र जडेजा ने चोट से ऊबरने के बाद रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने 8 विकेट भी निकाले थे। हालांकि वह बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं कर पाए थे। इसके बाद जडेजा को बेंगलुरु स्थित NCA ने 1 फरवरी को फिटनेट टेस्ट पास करने का सर्टिफिकेट दिया था। जिसके बाद BCCI ने उन्हें टीम इंडिया के साथ प्रैक्टिस कैंप जॉइन करने की परमिशन दे दी है।
6 महीने पहले लगी थी चोट
बता दें कि रवींद्र जडेजा को 6 महीने पहले चोट लगी थी, जिसके बाद वह क्रिकेट से दूर हो गए थे। उन्हें घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। इसी वजह से उन्हें मैदान से दूर रहना पड़ा था। लेकिन अब रवींद्र जडेजा पूरी तरह से फिट होकर वापस टीम से जुड़ रहे हैं। बता दें कि रवींद्र जडेजा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का बड़ा हथियार साबित हो सकते है ।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
55 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines