Ravindra Jadeja-Gautam Gambhir: भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जा रहा है. यह 15 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए श्रीलंका की परिस्थितियों को समझने के दृष्टिकोण से अहम मैच है. टीम इंडिया का प्रदर्शन इस मैच में काफी अच्छा रहा है. अभ्यास मुकाबले के दूसरे दिन का एक मोमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रवींद्र जडेजा की मजेदार हरकत पर गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
गौतम गंभीर हंस-हंसकर हुए लोटपोट
गौतम गंभीर अमूमन काफी सीरियस रहते हैं और कम हंसते हैं. हालांकि, श्रीलंका में अभ्यास मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में गौतम अपनी हंसी नहीं रोक पाए. रवींद्र जडेजा और गौतम गंभीर बैठकर बात कर रहे . इसी दौरान जडेजा ने भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव का गेंदबाजी एक्शन कॉपी किया, जिसे गौतम गंभीर ध्यान से देख रहे थे. जडेजा ने फिर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर गौतम गंभीर जोर-जोर से हंसने लगे. जडेजा की इस मजेदार हरकत ने ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह बदल दिया. यह पहला मौका है, जब फैंस ने गौतम गंभीर को इस तरह खुलकर हंसते हुए देखा है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: शुभमन गिल बने टीम इंडिया के नए ‘बैटिंग कोच’, चोट से रिकवरी के बीच उठाया बड़ा कदम
अभ्यास मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन
श्रीलंका क्रिकेट XI ने पहले बल्लेबाजी की और 90 ओवरों में 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट झटके. जवाब में भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 63 रन, मानव सुथार ने 41 रन और केएल राहुल ने 40 रन की पारियां खेलीं. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल 142 रन बनाकर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं. दूसरे दिन के अंत में टीम इंडिया का स्कोर 90 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन था. देखना होगा कि तीसरे दिन का खेल किस तरह आगे बढ़ता है.
IND vs SL, टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| मैच क्रमांक | तारीख | टीमें | मैदान |
| पहला टेस्ट मैच | 15 अगस्त 2026 | भारत vs श्रीलंका | गॉल |
| दूसरा टेस्ट मैच | 23 अगस्त 2026 | भारत vs श्रीलंका | कोलंबो |
ये भी पढ़ें:- बैन होने वाले थे यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे ने 4 साल बाद खोला राज, कैसे बचाई युवा स्टार की किस्मत?
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
19 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
47 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines