Bhuvneshwar Kumar: भारत का बहुत जल्द न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने वाला है. पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच होंगे. टीम इंडिया की टी20 टीम का चयन कर दिया गया है. सबसे बड़ी खबर ये है कि भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो हई है. चार साल बाद उन्हें टीम में चुना गया है. 2022 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. भुवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दोबारा टीम में वापसी की है. अब अगर वो टी20 में अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो फिर उनकी वनडे में भी वापसी हो सकती है. पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें लेकर बड़ा दावा कर दिया है. अश्विन ने कहा कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी भुवनेश्वर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.
रविचंद्रन अश्विन ने क्या कहा?
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भुवनेश्वर कुमार की टी20 में वापसी को लेकर बात की. उन्होंने भुवी की खूब तारीफ की. अश्विन ने कहा कि उन्होंने वापसी के लिए बहुत मेहनत की है. अश्विन ने दावा किया कि अब अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी भुवनेश्वर खेल सकते हैं. उन्होंने कहा,”भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड जा रहे हैं. अगर वो अच्छा करेंगे तो हर कोई उन्हें फिर वनडे टीम में देखना चाहेगा. लोग उन्हें वनडे में शामिल करने की मांग करेंगे. चयनकर्ताओं की उनके ऊपर नजरें रहेंगी. अगर वो गेंद स्विंग कराएंगे और उनकी फिटनेस अच्छी रहेगी तो फिर वनडे में आने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता. जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को अगले साल वनडे वर्ल्ड के लिए एक ही विमान में जाने से कोई नहीं रोक सकता है. वनडे वर्ल्ड कप की पहली गेंद भी भुवनेश्वर डाल सकते हैं. ये मेरा दावा है.”
ये भी पढ़ें: ईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
भुवनेश्वर को फिटनेस बरकरार रखनी होगी
भुवनेश्वर कुमार को चोट की वजह से भी पहले काफी नुकसान सहना पड़ा है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी फिटनेस पर बढ़िया काम किया है. आईपीएल में लगातार उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया. अश्विन ने भी कहा कि भुवनेश्वर को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा, “भुवनेश्वर ने थोड़ी ज्यादा मेहनत की होती, टाइम सही होता और वो चोट से बच जाते तो वो सभी फॉर्मेट में एक बड़े खिलाड़ी बन सकते थे. उनके पास कमाल की स्किल है. अब उन्हें आगे भी अपनी फिटनेस बरकरार रखनी होगी.” भुवनेश्वर ने वनडे में कमाल की गेंदबाजी की है. वो अब तक 121 मैचों में 141 विकेट ले चुके हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT…वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines