हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने ठुकराई भारत की नागरिकता! IPL 2026 के बीच हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Rashid Khan: अफगानिस्तान के धाकड़ स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि उन्हें भारत की नागरिकता पाने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया.

विज्ञापन
राशिद खान का चौंकाने वाला खुलासा

Rashid Khan: IPL 2026 ने फैंस का ध्यान खींच रखा है. इसी बीच अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया. खान ने बताया कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. हाल ही में राशिद की एक बुक लॉन्च हुई है, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान छोड़कर दूसरे देश से खेलने के लिए मिले ऑफर के बारे में बात की. बता दें कि राशिद और अफगानिस्तान टीम ने कई सालों तक भारत में रहकर क्रिकेट का अभ्यास किया.

राशिद खान ने ठुकराई नागरिकता

अफगानिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने अपनी बुक ‘Rashid Khan: From Streets to Stardom’ में कुछ बड़े खुलासे किए. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक राशिद खान ने बुक में लिखा, ‘मुझे नागरिकता और खेलने का ऑफर ऑस्ट्रेलिया और भारत, दोनों से मिला है. हालांकि, मैंने उन्हें बोल दिया कि अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलता हूं, तो मैं किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा.’

राशिद खान ने आगे बताया कि एक टॉप अधिकारी ने उन्हें भारत की नागरिकता ऑफर की थी. उन्होंने कहा, ‘मैं गया और उनसे मिला. हमारी बातचीत हुई और कहा कि आपके देश की हालत काफी खराब है. आप भारत आकर रह सकते हैं. हम आपको भारतीय कागजात दे देंगे. आप यहां रहिए और क्रिकेट खेलिए. वह जो कुछ भी बोल रहे थे, वो सुनकर मैं थोड़ा चौंक गया था और मुझे समझ नहीं आया कि कैसे जवाब दूं. मैं मुस्कुराया और उन्हें धन्यवाद कहा. मैंने बताया कि मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेलना पसंद करता हूं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: छक्कों के मामले में विराट कोहली से भी आगे निकले केएल राहुल, इस खास लिस्ट में नंबर 1 बनकर रच डाला इतिहास

IPL 2026 में व्यस्त हैं राशिद खान

राशिद खान अभी IPL 2026 में व्यस्त हैं. वो गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं. राशिद ने इस सीजन अब तक कुल 5 मैच खेले हैं और 6 विकेट अपने नाम किए हैं. राशिद ने GT की पहली IPL ट्रॉफी जीत में अहम किरदार निभाया था और वो दोबारा अपनी टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी नहीं, पहले इन 5 खिलाड़ियों की टीम इंडिया में होगी एंट्री! IPL 2026 के बाद सिलेक्टर्स दे सकते हैं मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola