IPL 2026: छक्कों के मामले में विराट कोहली से भी आगे निकले केएल राहुल, इस खास लिस्ट में नंबर 1 बनकर रच डाला इतिहास

Most Sixes as Indian Opener: आईपीएल में हमेशा से ही ओपनर्स का दबदबा रहा है. क्रिस गेल सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले ओपनर हैं. आइए 5 भारतीय ओपनर्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

Virat Kohli KL Rahul
1 / 6

Most Sixes as Indian Opener: IPL में हर साल चौके-छक्कों की बारिश होती है और रिकॉर्ड टूटते रहते हैं. आमतौर पर सलामी बल्लेबाजों के पास बड़े शॉट्स खेलने का अधिक मौका होता है, क्योंकि पावरप्ले में सिर्फ दो खिलाड़ी 30 यार्ड सर्कल के बाहर होते हैं. IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले ओपनर क्रिस गेल हैं. कई फैंस को सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय ओपनर्स के बारे में शायद पता नहीं होगा. आइए टॉप 5 भारतीय सलामी बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालते हैं, जिन्होंने सबसे अधिक छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल2 / 6

केएल राहुल IPL इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 108 पारियों में कुल 186 छक्के लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट इसी दौरान 139.05 का रहा है.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली3 / 6

विराट कोहली को पीछे छोड़कर केएल राहुल नंबर 1 बने हैं. विराट कोहली के नाम 134 पारियों में 185 छक्के हैं. राहुल ने RCB के खिलाफ 18 अप्रैल को दो छक्के जड़कर विराट को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया. हालांकि, विराट दो छक्के लगाकर राहुल से फिर आगे निकल सकते हैं.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा4 / 6

रोहित शर्मा IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में नंबर 2 पर हैं. हालांकि, उन्होंने कई सीजन नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए खेले हैं. IPL में बतौर ओपनर रोहित शर्मा 121 पारियां खेल चुके हैं और उन्होंने 148 छक्के जड़े हैं. वो अभी विराट-राहुल के आसपास भी नहीं हैं.

विज्ञापन

शिखर धवन

शिखर धवन5 / 6

पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन भले ही IPL से रिटायर हो गए हैं लेकिन अभी भी बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 4 पर हैं. उन्होंने 202 पारियों में 143 छक्के ठोके हैं.

शुभमन गिल

शुभमन गिल6 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी तेजी से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने 101 पारियों में 122 छक्के जड़े हैं. उनका स्ट्राइक रेट 140.65 का रहा है. गिल आने वाले समय में धवन और रोहित, दोनों से आगे निकल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन