वैभव सूर्यवंशी नहीं, पहले इन 5 खिलाड़ियों की टीम इंडिया में होगी एंट्री! IPL 2026 के बाद सिलेक्टर्स दे सकते हैं मौका

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी को फैंस टीम इंडिया की जर्सी में देखना चाहते हैं. हालांकि, कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्हें उनसे पहले टी20 टीम में एंट्री मिल सकती है.

Shubman Gill Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. हर कोई उन्हें जल्द से जल्द भारतीय टी20 टीम में देखना चाहता है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सिलेक्टर्स की उन पर नजर है. हालांकि, कुछ अन्य खिलाड़ी भी हैं, जो लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और IPL 2026 में भी प्रभावित कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें सूर्यवंशी से पहले टीम इंडिया में एंट्री मिल सकती है. आइए उन 5 खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर2 / 6

श्रेयस अय्यर IPL 2026 में न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी, बल्कि कप्तानी से भी फैंस का दिल जीत रहे हैं. अय्यर ने अब तक 5 मैचों में 67.66 के शानदार औसत से 203 रन बनाए हैं. अय्यर को भारत की टी20 टीम में दोबारा एंट्री करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार3 / 6

श्रेयस अय्यर की तरह ही रजत पाटीदार भी चयनकर्ताओं को उनके बारे में सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं. रजत पाटीदार ने अब तक 6 मैचों में 230 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक है. वैभव सूर्यवंशी से पहले उनकी टीम इंडिया में एंट्री की संभावना नजर आ रही है.

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल4 / 6

यशस्वी जायसवाल को कभी भारत की टी20 टीम में पर्याप्त मौके नहीं मिले. उन्हें बिना चांस दिए बाहर कर दिया गया लेकिन IPL 2026 में वो रनों की बारिश कर रहे हैं. यशस्वी के पास सूर्यवंशी से ज्यादा अनुभव है. इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया में पहले खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह5 / 6

पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह लगातार हर सीजन में रन बना रहे हैं. IPL 2026 में अब तक 5 मैचों में उन्होंने 211 रन बनाए हैं. उनका औसत 70.33 का रहा है. इतने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के बाद सिलेक्टर्स के लिए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है. पिछले 2-3 साल के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वैभव सूर्यवंशी से पहले मौका मिल सकता है.

शुभमन गिल

शुभमन गिल6 / 6

शुभमन गिल अपनी खराब फॉर्म के कारण भारत की टी20 टीम से बाहर हो गए थे. हालांकि, IPL 2026 में वो खूब रन बना रहे हैं. उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं और 62.75 के औसत से 251 रन बनाए हैं. गिल टेस्ट और वनडे में कप्तान हैं. लीडरशिप रोल को देखते हुए उन्हें पहले मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन