Ranji Trophy 2025-26 Final, Karnataka vs Jammu and Kashmir: जम्मू और कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को अब तक बल्ले के साथ परेशान किया है. जिसके कारण ही दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू और कश्मीर की टीम मैच में आगे निकल गई है. कर्नाटक के गेंदबाजों ने दोनों ही दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. जिसके कारण ही मैच में वो बहुत ज्यादा पिछड़ गए हैं. अब फाइनल मुकाबले में तीसरा दिन बेहद अहम हो गया है.
दूसरे दिन मैच में आगे निकली जम्मू और कश्मीर
पहले दिन शतक बना कर खेल रहे शुभम पुंडीर दूसरे दिन सिर्फ 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौटे. हालांकि उनके 121 रनों की वजह से मैच में कश्मीर को मजबूती मिली. पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने वाले कप्तान पारस डोगरा दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे और 70 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अब्दुल समद भी आज 61 रन पर ही पवेलियन लौटे. उन्होंने अपने दिन के स्कोर में सिर्फ 9 रन ही और जोड़े. कन्हैया वधावन ने भी दूसरे दिन 70 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू और कश्मीर की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 527 रन बनाए हैं. साहिल लोटरा 57 रन बनाकर अभी भी खेल रहे हैं. वहीं आबिद मुश्ताक भी 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. कर्नाटक के लिए कृष्णा ने दूसरे दिन 1 विकेट लिया. अन्य गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, रिंकू सिंह की होगी वापसी
ऐसा रहा था पहले दिन का हाल
फाइनल के पहले दिन टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू और कश्मीर को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. सलामी बल्लेबाज यावर हसन ने 88 रनों की बेहद अहम पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभम पुंडीर 117 रन बनाकर नाबाद थे. कप्तान पारस डोगरा चोट के कारण 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. वहीं अब्दुल समद ने पहले दिन 52 रन बनाए थे. पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू और कश्मीर की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 284 रन बनाए थे. वहीं कर्नाटक के लिए अब तक प्रसिद्ध कृष्णा ने ही 2 विकेट लिए थे.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर पाकिस्तानी खिलाड़ी, 12 साल बाद होने वाला है बड़ा उलटफेर
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines