विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर पाकिस्तानी खिलाड़ी, 12 साल बाद होने वाला है बड़ा उलटफेर

Virat Kohli T20 World Cup 2014 Record: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान बड़ा कृतिमान अपने नाम करने वाले हैं. फरहान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर हैं.

Virat Kohli T20 World Cup 2014 Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस हार से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. फरहान, विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर भी खड़े हैं.

विज्ञापन

दरअसल टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2014 में 319 रन बनाए थे. वहीं, अब साहिबजादा फरहान 6 मैच में 283 रन बना चुके हैं. ऐसे में अगर फरहान केवल 37 रन बना देते हैं तो वह 12 साल पुराने विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. पाकिस्तान 28 फरवरी को सुपर 8 में अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ