T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, रिंकू सिंह की होगी वापसी

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह एक बार फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच ने इस बात की जानकारी साझा की है. क्या है लेटेस्ट अपडेट आइए आपको बताते हैं.

jacket (1) - 2026-02-25T163001.276

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया से स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह आज शाम तक दोबारा टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. मंगलवार को रिंकू फैमिली में मेडिकल इमरजेंसी के चलते बीच विश्व कप में ही घर लौट गए थे. टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में से पहले बताया कि वो बुधवार शाम को टीम के साथ होटल में रिपोर्ट करेंगे और 26 फरवरी को होने वाले मैच के लिए भी उपलब्ध रहेंगे. टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा. 

विज्ञापन

बीच विश्व कप रिंकू ने क्यों छोड़ा टीम का साथ?

सामने आ रही जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह कैंसर जंग लड़ रहे हैं. उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उनको ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. रिंकू के पास जब इस बात की जानकारी पहुंची की उनके पिता की हालत नाजुक है तो उन्होंने घर परिवार के पास जाने का फैसला किया. हालांकि, अब वो एक बार फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए चेन्नई पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

बल्लेबाजी कोच ने दी जानकारी

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रिंकू सिंह आज टीम के साथ जुड़ सकते हैं. उनके पिता की तबीयत खराब थी, जिसके चलते उनको घर वापस जाना पड़ा था. इसी के साथ उन सभी अटकलों पर भी विराम लगा गया, जिसमें रिंकू के टी20 विश्व कप से बाहर होने की बात की जा रही थी. रिंकू का टीम में होना एक अहम बात है. वो बतौर फिनिशर टीम इंडिया में खेल रहे हैं और उनकी पारियां टीम को जीत दिलाती हैं. बल्लेबाज के साथ-साथ वो एक बेहतरीन फील्डर भी हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ