Ranji Trophy 2026-27, Saurashtra vs Chhattisgarh: टीम इंडिया के सभी स्टार खिलाड़ी मौजूदा समय में न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी कर रही है. जिसके कारण ही रणजी ट्रॉफी 2026-27 में टॉप खिलाड़ी खेल रहे हैं. छत्तीसगढ़ और सौराष्ट्र के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां पर सुपरस्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी शानदार फॉर्म दिखाया है.
रणजी ट्रॉफी में चला रवींद्र जडेजा का बल्ला
छत्तीसगढ़ और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिग्गज रवींद्र जडेजा भी खेल रहे थे. जडेजा नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे. जहां पर जडेजा ने 209 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. 48.80 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए जडेजा ने 7 शानदार चौके भी जड़े. जडेजा ने ये शानदार शतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी को एक बार फिर से साबित कर दिया है. जडेजा के आगे छत्तीसगढ़ के गेंदबाज बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं.
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज चिराग जानी ने 148 गेंदों में 83 रनों की बेहद अहम पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई ने अहम 20 रन बनाए. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे जय गोहिल ने भी 31 रनों की पारी खेली. इनके अलावा प्रेरक मांकड़ ने इस दौरान 150 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली. 86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मांकड़ ने 15 चौके और 1 छक्का भी जड़ा. जिसके कारण ही पहली पारी में सौराष्ट्र की टीम ने 392 रन बनाए.
अब गेंद के साथ भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे जडेजा
बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन करने के बाद अब रवींद्र जडेजा गेंद के साथ भी तहलका मचाना चाहेंगे. जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिले. जिससे वो विदेशी दौरे पर एक बार फिर से खुद को साबित कर सके. न्यूजीलैंड के दौरे पर जडेजा के बल्ले से टीम को बड़े स्कोर की जरूरत होगी. जिससे गेंद पुरानी होने के बाद भारत तेजी से रन बना सके. वहीं गेंद के साथ अगर जडेजा का योगदान आया, तो टीम इंडिया की जीत पक्की हो सकती है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रणजी मैच के दौरान चोटिल हुए साई सुदर्शन
जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन उसके बाद वो वनडे फॉर्मेट में बुरी तरह से फेल हो गए थे. जिसके कारण ही उनके ऊपर सवाल उठ रहे थे. अब रणजी ट्रॉफी में स्कोर करके जडेजा ने चयनकर्ताओं को बड़ा हिंट दे दिया है. न्यूजीलैंड के दौरे पर जडेजा की भूमिका बहुत ही अहम रहने वाली है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी जडेजा ने बड़ी अहम भूमिका निभाई थी.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच, स्टीफन फ्लेमिंग लेंगे बड़ा फैसला?
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
17 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
50 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines