Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में अभी तक गेंदबाजों ने खूब कारनामे किए हैं. एक बार फिर स्पिनर का जलवा देखने को मिला है. मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन ने कमाल किया है. उन्होंने बिहार के खिलाफ 7 विकेट लेकर कोहराम मचा दिया है. सारांश टीम इंडिया के लिए भी कुछ महीने पहले श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा एक बार फिर खटखटाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें मौका नहीं दिया गया है. इस बार सारांश ने बिहार की टीम की कमर तोड़ दी है. बिहार 100 रन भी नहीं बना पाया. बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बिहार का खराब प्रदर्शन जारी है.
सारांश जैन ने की गजब की गेंदबाजी
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सभी टीमें अपना तीसरा मुकाबला खेल रही हैं. मध्य प्रदेश की टक्कर होल्कर स्टेडियम में बिहार से हो रही है. बिहार की टीम के कप्तान सकीबुल गनी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि उनका ये निर्णय बेकार साबित हुआ. बिहार की टीम 99 रन पर सिमट गई. रणजी ट्रॉफी में चौथी बार हुआ जब बिहार 100 का आंकड़ा छू नहीं पाई.
होल्कर स्टेडियम में चल रहे मुकाबले का पहला दिन पूरी तरह से सारांश जैन के नाम रहा. उन्होंने 13 ओवर में सिर्फ 40 रन दिए और 7 विकेट अपने नाम किए. उनके सामने बिहार का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये सारांश का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा. इसके जरिए उन्होंने अपने 200 विकेट भी पूरे किए. आदित्य राज उनके 200वें शिकार बने.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट, BCCI COE में शुरू की तैयारी
बिहार की बेहद खराब बल्लेबाजी
बिहार के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया. शुरुआत बहुत ही खराब रही. आवेश खान ने पहले ही ओवर में नमन गौरव और श्रमण निगरोध को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद आयुष लोहारुखा 18 रन बनाकर आउट हुए. साऱांश जैन ने उनका विकेट लिया. 37 के स्कोर पर बिहार को चौथा झटका लगा. सारांश ने कप्तान गनी को पवेलियन की राह दिखाई. जैन ने तुरंत ही शून्य के स्कोर पर आकाश राज को आउट किया. 37 के स्कोर पर बिहार की आधी टीम पवेलियन लौट गई. सारांश ने रघुवेंद्र प्रताप सिंह को आउट कर अपना चार विकेट हॉल पूरा किया. वो इसके बाद भी नहीं रूके. उन्होंने आदित्य राज को आउट कर अपना पांचवां विकेट लिया. बिहार का कोई भी बल्लेबाज उनके सामने टिक नहीं पाई. पूरी टीम 99 रन पर आउट हो गई.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ईशान किशन फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? टीम इंडिया के पास ये 3 विकल्प
संबंधित खबरें
इंडिया ए का इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
14 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
53 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
1 hr ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
2 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
4 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
4 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
5 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
6 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines