Ranji Trophy 2022-23: भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का देश भर में आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई दिग्गज और युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं और भारतीय टीम में सिलेक्शन के लिए अपना दावा ठोक रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच में दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 204 रन बनाए। अपनी इस दोहरे शतक वाली पारी में रहाणे ने 26 चौके और 3 छक्के जड़ डाले।
और पढ़िए – आयरलैंड की टीम में पूर्व रग्बी प्लेयर की एंट्री, जिम्बाव्वे दौरे के लिए किया टीम का ऐलान
लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे रहाणे
बता दें कि अजिंक्य रहाणे एक समय भारतीय टेस्ट टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माने जा रहे थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020-21 में सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद से बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। उन्होंने जनवरी में आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था। इस मैच की दोनों पारियों में उन्होंने कुल 10 रन बनाए थे। जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब इस पारी की बदौलत उन्होंने बता दिया है कि वे फॉर्म में वापिस आ गए हैं। इसी के साथ इस पारी से रहाणे की नजर आगामी आईपीएल 2023 के ऑक्शन पर भी होगी।
और पढ़िए – भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से शुरू, फ्री में ऐसे देखें लाइव
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, मजबूत स्थिति में महाराष्ट्र
वहीं इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 600 रन बना दिए हैं और टीम के सिर्फ 4 ही विकेट गिरे हैं। टीम की तरफ से रहाणे के पहले ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी दमदार पारी खेली। उन्होंने 27 चौकें और एक छक्के की मदद से 162 रन बनाए और हैदराबाद के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
22 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
43 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
57 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines