Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार 22 दिसंबर 2022 से खेला जाएगा। यह मुकाबला ढाका में खेला जाना है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त के बाद भारत (IND v BAN) यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। वहीं बांग्लादेश के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
और पढ़िए – Virat Kohli के कोच का बड़ा दावा…Zimbabwe के इस तूफानी खिलाड़ी पर RCB लुटा सकती है बहुत सारा पैसा
टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अंगूठे की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। ऐसे में शुभमन गिल बतौर ओपनर खेलते हुए दिखेंगे। उनके साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। बता दें कि शुममन गिल दमदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले मैच में शतक भी जड़ा था।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखा जा सकता है।
और पढ़िए – T20 सीरीज में टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया की इन बल्लेबाजों ने मचाया तूफान
भारत और बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
इस मैच को फ्री में देखने के लिए आपको टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल खोलना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Xanax)
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।