Duleep Trophy 2025: बेंगलुरु में आया RCB के कप्तान का तूफान! चौके-छक्कों की हुई बारिश, ठोका विस्फोटक शतक

Rajat Patidar: दिलीप ट्रॉफी 2025 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की भिड़ंत नॉर्थ ईस्ट जोन के साथ हो रही है। सेंट्रल जोन के कप्तान ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक ठोक डाला है।

Rajat Patidar

Rajat Patidar

Rajat Patidar: बेंगलुरु में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी तूफानी बैटिंग से जमकर महफिल लूट रहे हैं। दिलीप ट्रॉफी 2025 में सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन की शुरुआत धमाकेदार रही है।

विज्ञापन

टी-ब्रेक तक टीम के स्कोर बोर्ड पर 314 रन लग चुके हैं और सिर्फ एक विकेट गिरा है। आयुष पांडे के सस्ते में आउट और आर्यन के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद क्रीज पर उतरे रजत बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे हैं। रजत ने सिर्फ 80 गेंदों में अपना शतक ठोका और वह क्रीज पर डटे हुए हैं।

विज्ञापन

रजत ने ठोका तूफानी शतक

सेंट्रल जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आयुष पांडे सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने। आर्यन ने अपना अर्धशतक ठोका, लेकिन वह 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। हालांकि, इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और दानिश मालेवर ने मोर्चा संभाला और नॉर्थ ईस्ट जोन के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। टी-ब्रेक तक दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया है।

रजत ने अपनी सेंचुरी तक पहुंचने के लिए सिर्फ 80 गेंदें खेलीं। 85 गेंदों का सामना करने के बाद रजत 111 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अभी तक रजत अपनी इस इनिंग में 20 चौके और 2 सिक्स जमा चुके हैं।

विज्ञापन

दानिश ने भी ठोकी सेंचुरी

रजत पाटीदार को दूसरे छोर से दानिश मालेवर का अच्छा साथ मिला। दानिश भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक खूबसूरत शॉट लगाए। रजत के साथ-साथ दानिश भी शतकीय पारी खेलकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दानिश ने अब तक कुल 176 गेंदों का सामना किया है और वह 137 रन ठोक चुके हैं। अपनी इस इनिंग में दानिश अब तक 26 चौके जमा चुके हैं। नॉर्थ ईस्ट जोन के गेंदबाज रजत और दानिश के आगे पूरी तरह से बेबस दिखाई दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ