सूर्या के बाद कौन होगा भारत का नया टी20 कप्तान? सामने आई दावेदारों की लिस्ट, गंभीर नहीं देंगे इस खिलाड़ी को जिम्मेदारी!

Team India Next T20 Captain: टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान पर सभी की नजर टिकी हुई है. सूर्या के बाद कौन कप्तान होगा, इसका फैसला गौतम गंभीर के हाथ में है. अब कुछ दावेदारों के नाम सामने आए हैं.

Gautam Gambhir Suryakumar Yadav Tilak Varma
1 / 6

Team India Next T20 Captain: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया एक नई शुरुआत के इरादे से उतरने वाली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. अब अगला वर्ल्ड कप दो साल बाद है और इसे देखते हुए टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं. रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि टी20 में नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. अब सूर्या के बाद टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान बनने के लिए कुछ बड़े दावेदारों की लिस्ट सामने आई है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म है समस्या

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म है समस्या2 / 6

टीम इंडिया के कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन बतौर खिलाड़ी वो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. सूर्या ने पिछले दो साल में बल्ले से कुछ खास नहीं किया है और IPL 2026 में भी वो रन बनाने में सफल नहीं रहे हैं. इसी वजह से उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया की कप्तानी के लिए बड़े दावेदार आए सामने

टीम इंडिया की कप्तानी के लिए बड़े दावेदार आए सामने3 / 6

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और तिलक वर्मा टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का अगला कप्तान बनने के दावेदार हैं. तीनों हाल ही में अच्छी फॉर्म में नजर आए हैं.

गौतम गंभीर लेंगे फैसला!

गौतम गंभीर लेंगे फैसला!4 / 6

रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का अगला टी20 कप्तान चुनने में आखिरी फैसला होगा. सूर्या को सफल कप्तान बनाने में गौतम गंभीर का बड़ा किरदार था और शायद इसी वजह से उन्हें ही अगला कप्तान चुनने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की बढ़ सकती है मुश्किल

श्रेयस अय्यर की बढ़ सकती है मुश्किल5 / 6

श्रेयस अय्यर अगला टी20 कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं लेकिन गौतम गंभीर के साथ उनके रिश्ते बड़ी समस्या बन सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर इस बात से खुश नहीं थे कि गौतम गंभीर को IPL 2024 में KKR की जीत का अधिकतम श्रेय मिला. गंभीर के साथ अय्यर का तालमेल उन्हें कप्तान बनाने या उनसे यह मौका छीनने में अहम भूमिका निभाएगा.

गिल और तिलक के नाम पर भी है चर्चा

गिल और तिलक के नाम पर भी है चर्चा6 / 6

IPL 2026 में शुभमन गिल की कप्तानी की खूब तारीफ हुई और उन्होंने बढ़िया बल्लेबाजी भी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो पहले तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान के रूप में अजित अगरकर की पहली पसंद थे लेकिन खराब फॉर्म ने प्लान बदल दिया. तिलक वर्मा के नाम पर भी चर्चा है. उन्हें इंडिया A का कप्तान बनाया गया है और यह निर्णय लीडरशिप चेक करने के लिए लिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन