IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जा रहा है. 26 अगस्त को मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है. हालांकि निर्धारित समय से करीब 45 मिनट पहले ही खेल को खराब मौसम की वजह से रोक दिया गया. ऐसे में पांचवें दिन कोलंबो में भारी बारिश होने की संभावना है. भारतीय टीम की जीत में बारिश विलेन बन सकती है.
बारिश बन सकती है विलेन
मैच के चौथे दिन 15 ओवर का खेल पूरा नहीं हो सका और गीले आउटफील्ड के कारण मुकाबला 45 मिनट पहले ही रोक दिया गया था. ऐसे में पांचवें दिन भी बारिश विलेन बन सकती है. मौसम विभाग भी इसी ओर इशारा कर रहा है.
एक्यूवेदर के मुताबिक 27 अगस्त को कोलंबो में बारिश रहने का अनुमान लगाया गया है. सुबह 7 बजे बारिश होने की 63 फीसदी संभावना है. इसके अलावा 8 से 10 बजे के बीच बारिश होने की आशंका करीब 50 फीसदी है. इसके अलावा 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बारिश होने की संभावना करीब 80 प्रतिशत है. 2 से 5 बजे के बीच भी भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में भारतीय टीम की जीत में बारिश रोड़ा बन सकती है.
जीत के करीब है टीम इंडिया
भारत ने दूसरे दिन 138 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाए थे और पारी घोषित कर दी थी. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी शतक बनाया था. उन्होंने 177 गेंदों में 115 रन बनाए थे. कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों में 50 रन बनाए थे, जबकि ऋषभ पंत के बल्ले से 89 गेंदों में 63 रनों की पारी निकली थी.
ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा का अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल के मामले में सबसे आगे
जवाब में उतरी श्रीलंका पहली पारी में 89.4 ओवर में 290 रनों पर सिमट गई और फॉलोऑन भी नहीं बचा सकी. इसके बाद दूसरी पारी में श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 72.4 ओवर में 229/6 रन बना दिए हैं. दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर से पासिंदु सूरियाबंदारा ने 173 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 92 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. श्रीलंका के पास केवल 16 रनों की बढ़त है.
भारत को पांचवें दिन सबसे पहले श्रीलंका के 4 विकेट गिराने हैं और बाद में दिए गए लक्ष्य को हासिल करना है. भारतीय टीम जीत से ज्यादा दूर नहीं है, क्योंकि श्रीलंका के पास बल्लेबाजी करने के लिए अब ज्यादातर मुख्य गेंदबाज ही बचे हैं. ऐसे में उन्हें आउट करना भारतीय गेंदबाजों के लिए कठिन काम नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया के इन 3 फैसलों से बदला कोलंबो टेस्ट मैच
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines