Anvay Dravid: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने बहुत ही धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. जिसके बाद वो अब कर्नाटक अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी एलीट टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर वो कर्नाटक टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं. गुजरात के खिलाफ अहम मुकाबले में अन्वय द्रविड़ ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा है. जिसके कारण ही उनकी टीम को बड़ी जीत मिली है.
गुजरात की टीम ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर
मुकाबले में अन्वय द्रविड़ ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात अंडर-19 क्रिकेट टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज शौर्य पंचोली ने 37 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे वेद पटेल ने 46 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बाद नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे समीर भंडारी ने 88 गेंदों में नाबाद 119 रनों की शानदार पारी खेली. उनका साथ देते हुए यश पंचवानी ने भी 57 गेंदों में नाबाद 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
जिसके कारण ही गुजरात अंडर-19 क्रिकेट टीम की टीम ने 50 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 357 रन बनाए. कर्नाटक के लिए ध्यान एम हीरेमाथ ने 2 शानदार विकेट हासिल किया. सी वैभव और समर्थ कुलकर्णी को भी 1-1 सफलता मिली. बारिश के कारण बाद में कर्नाटक अंडर-19 क्रिकेट टीम को 352 रनों का लक्ष्य मिला. इस दौरान बतौर कप्तान और विकेटकीपर अन्वय ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला.
बल्लेबाजी में भी अन्वय द्रविड़ ने किया कमाल
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक अंडर-19 क्रिकेट टीम को भी शानदार शुरुआत मिली. पहला विकेट सिर्फ 30 रनों पर ही गिरा. सलामी बल्लेबाज आर रोहित रेड्डी ने 26 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव कृष्णन ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 130 रनों की पारी खेली. नंबर 4 पर कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने 100 गेंदों में 151 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान अन्वय ने 151 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 20 चौके और 3 छक्के जड़े.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का चौंकाने वाला फैसला, हेड कोच महिला जयवर्धने की अचानक टीम से विदाई
अंत में पी तेजस रेड्डी ने 9 गेंदों में 21 रन बनाकर 46वें ओवर में ही 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया. गुजरात अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए काव्या पटेल ने 2 विकेट हासिल किए, तो वहीं कृतज्ञ शर्मा ने भी 3 विकेट हासिल किए. द्रविड़ अगर इसी तरह से आगे भी खेलते रहे, तो वो इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के भी कप्तान बन सकते हैं. फिलहाल अन्वय बहुत ही शानदार लय में नजर आ रहे हैं. जिसे वो आगे भी जारी रखना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: शमी समेत इन 5 खिलाड़ियों के साथ हुई ‘नाइंसाफी’, न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए नहीं मिली टीम इंडिया में जगह
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
42 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines