UAE vs AFG: रहमानुल्लाह गुरबाज का धूम-धड़ाका, शतक ठोक T20 में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Rahmanullah Gurbaz Record UAE vs Afghanistan 1st T20: रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने नाम खास उपलब्धि कर ली है।

Rahmanullah Gurbaz became second batsman to score fastest century for Afghanistan in T20i

Rahmanullah Gurbaz became second batsman to score fastest century for Afghanistan in T20i

Rahmanullah Gurbaz Record UAE vs Afghanistan 1st T20: अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शुक्रवार को यूएई के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में धूम मचा दी। गुरबाज ने ओपनिंग करते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी की और महज 50 गेंदों में शतक ठोक डाला। उन्होंने 52 गेंदों में अपनी 100 रनों की पारी में 7 चौके-7 छक्के ठोक 192.31 की स्ट्राइक रेट से रन कूटे। अपनी धमाकेदार पारी से गुरबाज ने न केवल दर्शकों को एंटरटेन किया, बल्कि टी-20 में बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

सबसे तेज शतक जमाने वाले अफगानिस्तान के दूसरे खिलाड़ी 

रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने करीब आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। गुरबाज से पहले मोहम्मद शहजाद ने शारजाह में 52 गेंदों में शतक जमाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम इतिहास में दर्ज

अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड हजरतुल्लाह जजई के नाम दर्ज है। जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में देहरादून में खेले गए मैच में 42 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। खास बात यह है कि अफगानिस्तान के लिए अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने टी-20 इंटरनेशनल में शतक जमाए थे। मोहम्मद शहजाद और हजरतुल्लाह जजई के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम टी-20 इतिहास में दर्ज हो गया है।

अफगानिस्तान की बड़ी जीत 

इस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज की धमाकेदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 203 रनों का पहाड़ खड़ा किया। गुरबाज के अलावा कप्तान इब्राहिम जादरान ने शानदार पारी खेली। जादरान ने 43 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक 59 रन जड़े।

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की टीम 4 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। इस तरह अफगानिस्तान ने ये मैच 72 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। शारजाह स्टेडियम में पहली जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान की टीम अब 31 दिसंबर को इसी मैदान पर दूसरा मुकाबला खेलेगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला 2 जनवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ