R Ashwin On Shreyas Iyer: टीम इंडिया के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक दिलचस्प सुझाव दिया है कि श्रेयस अय्यर भारत की T20I टीम में जगह कैसे बना सकते हैं. अश्विन ने सिलेक्टर्स से गुजारिश की है कि वो इस फॉर्मेट में भारत के 15 बेस्ट खिलाड़ियों के नाम लिखें और उसी के आधार पर टीम चुनें.
जबरदस्त फॉर्म में अय्यर
श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रविवार के मैच से पहले, उन्होंने 4 पारियों में 67.66 की औसत और 187.96 के स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए थे, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे. बल्ले से अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद पीबीकेएस के कप्तान भारत की T20I टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एक चर्चा के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने सुझाव दिया कि अगर श्रेयस भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल होने के लिए काफी अच्छे हैं, तो कोई कारण नहीं है कि उन्हें न चुना जाए.
यह भी पढ़ें- कौन हैं 19 साल के यश राज पुंजा? IPL के डेब्यू मैच में ही बैटर को घुटने टेकने पर किया मजबूर
कैसे करें श्रेयस का सिलेक्शन?
अश्विन ने कहा, ‘जब किसी को टीम में होना होता है, तो उसका नाम लिख लें. बस 15 नाम चुनने हैं – जो 15 सबसे अच्छे नाम हो सकते हैं. इस बात की चिंता न करें कि कौन छूट रहा है. मिसाल के तौर पर यशस्वी जायसवाल को ही लें, वो लड़का तो कमाल का खिलाड़ी है. रनों के लिए उसकी भूख असाधारण है. क्या वो भारत की T20I टीम के लिए तैयार की जा रही लिस्ट में शामिल होने के लिए काफी अच्छे हैं? बिल्कुल. तो, आप उसी ऑर्डर में नाम लिखें और इस बात की चिंता न करें कि आप किसकी जगह ले रहे हैं, और फिर तय करें कि स्टैंडबाय कौन होगा.’
यह भी पढ़ें- PBKS की कामयाबी में छिप रही है इस इंडियन बॉलर की नाकामी, हवा हुई गेंदबाजी की पुरानी धार!
3 साल से T20I से दूरी
इस महान स्पिनर ने आगे सुझाव दिया कि भारत दो टीमें भी उतार सकता है, जैसा कि ऑस्ट्रेलिया अपने दबदबे वाले दौर में किया करता था. उन्होंने कहा, ‘एक समय था, जब ऑस्ट्रेलिया अपने चरम पर था, तब हम ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के साथ एक ट्राई-सीरीज़ खेला करते थे. दो टीमें बनाई जाएं, तो यह देखना दिलचस्प होगा.’ श्रेयस अय्यर ने 51 टी20 इंटरनेशल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 30.66 की औसत और 136.12 के स्ट्राइक रेट से 1,104 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने टीम के लिए आखिरी T20I दिसंबर 2023 में खेला था.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
1 min agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines