आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए हेड कोच को चुन लिया है. भारत के पूर्व दिग्गज जहीर खान को इस पद के लिए सीएसके ने चुना है. जहीर खान एलएसजी और मुंबई इंडियंस को आईपीएल में कोचिंग दे चुके हैं. हालांकि अब वह आगामी सीजन में येलो जर्सी पहने हुए नजर आएंगे. भारत और सीएसके के पूर्व स्टार खिलाड़ी आर अश्विन ने अब आशीष नेहरा को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
आर अश्विन ने किया खुलासा
जहीर खान से पहले सीएसके के हेड कोच की भूमिका स्टीफन फ्लेमिंग के पास थी. उनके कार्यकाल में सीएसके ने 5 आईपीएल खिताब भी जीते हैं. हालांकि अब फ्लेमिंग इंग्लैंड के नए टेस्ट हेड कोच बन गए हैं. सीएसके छोड़ने के बाद सीएसके ने कई दिग्गज कोचों से संपर्क किया था. हालांकि अंत में जहीर खान के नाम पर मुहर लगी. अब अश्विन ने जहीर के कोच बनने के बाद बड़ा खुलासा किया है.
अश्विन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि सीएसके ने कई कोचों से बातचीत की थी. आशीष नेहरा का भी नाम चर्चा में था. नेहरा को जीटी छोड़ने की जरूरत नहीं है. वह जीटी में शानादार काम कर रहे हैं. बता दें कि आशीष नेहरा ने आईपीएल में जीटी के लिए बतौर कोच शानदार काम किया है. नेहरा के कार्यकाल में जीटी ने साल 2022 का खिताब जीता. इसके बाद आईपीएल 2023 और आईपीएल 2026 में जीटी ने फाइनल में जगह बनाई. आईपीएल 2023 में जीटी को सीएसके के खिलाफ और आईपीएल 2026 में आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में टीम इंडिया कब खेलेगी पहला मैच? उसी दिन पाकिस्तान की टीम भी उतरेगी मैदान पर, जानें पूरी डिटेल्स
दो अन्य दिग्गजों से भी किया था संपर्क
अश्विन के मुताबिक सीएसके ने 2 अन्य भारतीय दिग्गजों से हेड कोच के लिए संपर्क किया था. लेकिन कई वजहों से डील नहीं हो पाई. इसके अलावा अश्विन ने आगे कहा कि कई पूर्व विदेशी खिलाड़ियों के साथ भी संपर्क किया गया. कई कारणों से सौदा नहीं हो सका. कुछ मामलों में वे एक साल का कॉन्ट्रैक्ट लेने के लिए तैयार नहीं थे.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन में नजर आ सकते हैं जापान के ये 3 खिलाड़ी, भारत के खिलाफ T20I मैच में किया था प्रभावित
अश्विन ने जहीर की तारीफ की और कहा कि उनमें हर खूबी है. जहीर का एमएस धोनी के साथ रिश्ता काफी अच्छा है. वे शानदार हैं और क्रिकेट की समझ उनमें काफी अच्छी है. गेंदबाजी की रणनीति को वे काफी अच्छे से जानते हैं. वह सीएसके में आसानी के साथ घुलमिल जाएंगे. अश्विन को लगता है कि टीम एक ही दिशा में आगे बढ़ेगी और ज्यादा बदलाव नहीं करने पड़ेंगे. जहीर खान के लिए मुख्य कोच के रूप में एक नई शुरुआत होगी.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
1 hr agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
1 hr agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
2 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
2 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
2 hrs agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
3 hrs agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines