हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PSL 2026: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के दम पर मुल्तान सुल्तान्स को मिली बड़ी जीत, इस्लामाबाद बुरी तरह से हारी 

Multan Sultans vs Islamabad United: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का चौथा मुकाबला मुल्तान सुल्तान्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया. जहां पर मुल्तान सुल्तान्स की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करके मैच अपने नाम कर लिया. मुल्तान की टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Multan Sultans vs Islamabad United

Multan Sultans vs Islamabad United: मुल्तान सुल्तान्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का चौथा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. जहां पर एश्टन टर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मुल्तान सुल्तान्स की टीम ने 5 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. मुल्तान की टीम के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया. 

इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को बहुत ही धीमी शुरुआत मिली. डेवोन कॉन्वे ने 23 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाए तो वहीं समीर मिन्हास ने 21 गेंदों में 28 रन जोड़े. जिसके बाद मार्क चैपमैन ने 21 गेंदों में 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं फहीम अशरफ ने भी 26 रन अंत में बनाए. जिसके बाद भी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. मुल्तान सुल्तान्स के लिए मोमिन कमर ने 3 विकेट अपने नाम किया. मोहम्मद वसीम जूनियर ने 2 विकेट झटके. मोहम्मद नवाज, पीटर सिडल और अराफत मिन्हास ने 1-1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की टीम में आकर गदगद है ये विदेशी खिलाड़ी, पंजाब किंग्स के कप्तान को बताया ‘वर्ल्ड क्लास प्लेयर’

विज्ञापन

मुल्तान सुल्तान्स को मिली धमाकेदार जीत 

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान्स को बेहद खराब शुरुआत मिली. साहिबजादा फरहान सिर्फ 2 रन ही बनाए. स्टीव स्मिथ ने 23 गेंदों में 31 रन ही बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे जोश फिलिप ने 35 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बाद शान मसूद सिर्फ 6 रन ही बना सके. एश्टन टर्नर ने 28 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए. अंत में अराफत मिन्हास ने अंत में 11 गेंदों में 25 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम ने 18.4 ओवरों में 5 विकेट से मैच जीत लिया. इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए कप्तान शादाब खान और सलमान इरशाद ने 2-2 विकेट हासिल किए. इमाद वसीम ने भी 1 विकेट झटका. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: विराट-पडिक्कल के तूफान में उड़ी SRH, पहले मैच में RCB की एकतरफा जीत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola