PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच बहुत ही टक्कर का मुकाबला देखने को मिला. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद उनकी टीम ने 6 विकेट गंवाकर 197 रन बनाए थे. जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी और 9 रनों से मुकाबला हार गई. जिसके साथ ही उनके नॉकआउट सफर का भी लगभग अंत हो गया है.
फखर जमान ने जड़ा था शानदार शतक
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज मोहम्मद फारुख सिर्फ 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. अब्दुल्लाह शफीक सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. दिग्गज फखर जमान ने सिर्फ 51 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े.
चरिथ असलंका ने भी अहम 31 रन बनाए. अंत में डेनियल सैम्स ने भी 12 गेंदों में 18 रन बनाए. जिसके कारण ही 20 ओवरों में लाहौर कलंदर्स की की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए. लाहौर कलंदर्स के लिए खलील अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किया. अबरार अहमद और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से भी खतरनाक हैं प्रियांश आर्या! भारतीय दिग्गज ने अब किया बड़ा दावा
क्वेटा ग्लैडिएर्स का सफर हुआ खत्म
198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स को अच्छी शुरुआत मिली. शमील हुसैन ने 31 गेंदों में 53 रनों की बेहद अहम पारी खेली. सउद शकील ने भी 17 रन बनाए. रिली रोसो ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली. हालांकि बीच में कोई भी बल्लेबाज अच्छा नहीं कर सका और अंत में अबरार अहमद ने 24 रन बनाए. हालांकि उसके बाद भी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 20 ओवरों में 188 रन बना सकी और 9 रनों से मुकाबला हार गई. इसी के साथ उनकी टीम अब नॉकआउट के रेस से बाहर हो गई है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: जीत के बाद मुंबई इंडियंस को मिली एक और खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी की हुई वापसी
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
16 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
20 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
46 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines