वैभव सूर्यवंशी से भी खतरनाक हैं प्रियांश आर्या! भारतीय दिग्गज ने अब किया बड़ा दावा

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 2 युवा खिलाड़ियों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. आईपीएल 2025 में भी दोनों ने कमाल का प्रदर्शन किया था. पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या और राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी बहुत ही कम उम्र में ही स्टार खिलाड़ी बन गए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi and Priyansh Arya

Vaibhav Sooryavanshi and Priyansh Arya

IPL 2026: पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या और राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी पिछले सीजन से लेकर अब तक कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ी बेहद कम समय में ही अपनी टीम के सबसे बड़े मैच विनर बन गए हैं. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ी की तुलना शुरू हो गई है. अब टीम इंडिया के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने भी इन दोनों खिलाड़ियों को तुलना करते हुए बड़ा कमेंट किया है. अश्विन का बयान अब चर्चा का विषय बन गया है. 

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान 

आईपीएल 2026 में प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी अपनी-अपनी टीम के लिए पावरप्ले में रनों की बारिश कर रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ी अपने दम पर मैच का रुख पलट रहे हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर इन दोनों के बारे में बोलते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘किसी को ऊपर-नीचे लाने का नहीं है, मगर ये जो प्रियांश आर्या है न, जितना आयुष म्हात्रे हैं, जितना वैभव सूर्यवंशी हैं, उससे भी थोड़ा एक कदम मुझे लग रहा है. तुलना नहीं कर रहा हूं क्योंकि ये बड़ा रन बना लेता है, इनके पास शॉट्स की रेंज ज्यादा है.’ ये दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल टीम इंडिया के लिए भी रेस में एक दूसरे के आमने-सामने हैं. हालांकि 15 वर्षीय होने के कारण वैभव सूर्यवंशी फिलहाल फैंस के फेवरेट बने हुए हैं.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: GT vs MI: शर्मनाक हार के बाद शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताई मैच गंवाने की असली वजह

सीजन खत्म होने तक दोनों में होगी टक्कर 

अगर दोनों ही खिलाड़ियों को साल 2026 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करना है, तो उन्हें आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों में भी शानदार बल्लेबाजी करनी होगी. प्रियांश आर्या की पंजाब किंग्स टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नजर आ रही है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी फिलहाल नॉकआउट के बेहद करीब नजर आ रही है. वहीं वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल जीत की पटरी से उतर गई है. जिसके कारण ही टीम बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ