IPL 2026: जीत के बाद मुंबई इंडियंस को मिली एक और खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी की हुई वापसी

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 4 मुकाबले हारने के बाद अब कमबैक कर चुकी है. फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस को हराकर मुंबई की टीम ने शानदार वापसी की है. अब इसके बाद हार्दिक पांड्या की टीम को एक और बड़ी खुशखबरी अब चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले मिली है.

Mumbai Indians

Mumbai Indians

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों से मिली जीत के बाद अब मुंबई इंडियंस के खेमे में खुशी का माहौल है. फ्रेंचाइजी अब अपना अगला मुकाबला 23 अप्रैल को घरेलू मैदान पर खेलने वाली है. जहां पर टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है. इस मुकाबले से पहले मुंबई की टीम को बहुत ही बड़ी खुशखबरी मिली है. मैच विनर खिलाड़ी का फ्रेंचाइजी लंबे समय से इंतजार कर रही थी. अब इस खिलाड़ी ने 21 अप्रैल को टीम ज्वाइन कर लिया है. 

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस को मिली बड़ी खुशखबरी 

क्रिकबज की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस के स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स ने अब टीम को ज्वाइन कर लिया है. ऐसे में वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जैक्स बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हाल में ही खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जैक्स इंग्लिश टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी बन कर उभरे थे. जैक्स के टीम में शामिल होने के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम और भी ज्यादा मजबूत हो गई है. अब टीम पिछले मुकाबले में मिली लय को दोबारा हासिल करने का पूरा प्रयास करने वाली है. मुंबई की टीम के पास अब विदेशी खिलाड़ियों में किसे मौका दें और किसे नहीं? ये फिलहाल बड़ा सवाल होने वाला है. 

विज्ञापन

मिचेल सैंटनर का कट सकता है पत्ता 

विल जैक्स को मुंबई इंडियंस की टीम पहले मैच से ही प्लेइंग 11 में जगह देने का पूरा प्रयास करेगी. ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर का प्लेइंग 11 से पत्ता कट सकता है. सैंटनर ने भी पिछले मुकाबले में बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी. कप्तान हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ ही मैदान पर उतरना चाहेंगे. हालांकि रोहित शर्मा की टीम में वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में अगर रोहित भी कमबैक करते हैं, तो मुंबई की जीत लगभग पक्की हो जाएगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ