हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PSL 2026 में नियमों का इस टीम ने बनाया मजाक, टूर्नामेंट से बाहर हो चुके खिलाड़ी ने भी खेला मैच 

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हर हफ्ते कुछ ना कुछ विवादित घटना जरूर हो रही है. अब क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने लीग के नियमों का सरेआम मजाक बना दिया है. टूर्नामेंट से बाहर हो चुके खिलाड़ी को भी क्वेटा की टीम ने प्लेइंग 11 में जगह दे दी.

विज्ञापन
dinesh chandimal bevon jacobs psl 2026

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत से पहले ही विवाद चल रहा है. टूर्नामेंट में हर हफ्ते कुछ विवादित फैसला देखने को मिल रहा है. 17 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में लाहौर कलंदर और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबले में बहुत ही विवादित फैसला देखने को मिला. जहां पर क्वेटा की टीम ने टूर्नामेंट से बाहर हो चुके बेवन जैकब्स को भी प्लेइंग 11 में खिला दिया. इस मुकाबले के बाद से ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक बन रहा है. 

क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने की बड़ी गलती 

पीएसएल 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बेवन जैकब्स टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उनकी जगह दिनेश चंडीमल को फ्रेंचाइजी ने साइन कर लिया. जिसके बाद 17 अप्रैल को क्वेटा की टीम का मुकाबला लाहौर कलंदर्स के खिलाफ था. जहां पर कप्तान सऊद शकील ने जब अपनी प्लेइंग 11 बताई, तो सभी हैरान रह गए. दरअसल उन्होंने बेवन जैकब्स और दिनेश चंडीमल दोनों को ही प्लेइंग 11 का हिस्सा बना रखा था. 

इस फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया पर क्वेटा की टीम बहुत ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा. बेवन जैकब्स इससे पहले पेशावर जाल्मी के खिलाफ हुए मुकाबले में नहीं खेले थे. हालांकि कुछ फैंस दावा कर रहे थे कि चंडीमल टॉम करन की जगह लीग में आए हैं. जिसके बाद सऊद शकील ने ही बताया कि टॉम करन अभी भी टीम का हिस्सा हैं. जिससे फैंस और ज्यादा हैरान हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC ने किया नए टूर्नामेंट का ऐलान, टीम इंडिया को नहीं मिली जगह! जानिए क्या है असली कारण

मुकाबले में क्वेटा की टीम को मिली जीत 

लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच 26वां मुकाबला खेला गया. जहां पर लाहौर कलंदर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे ग्लैडिएटर्स की टीम ने गलत साबित करते हुए 19.5 ओवरों में सिर्फ 134 रन ही बनाए. इस दौरान हसीबुल्लाह खान ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. क्वेटा के लिए जहानदाद खान और उस्मान तारिक ने 3-3 विकेट हासिल किया. जवाब में क्वेटा की टीम ने 16.2 ओवरों में 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. रिली रोसो ने 49 गेंदों में 60 रन बनाए. वहीं हसन नवाज ने भी 49 रन टीम के लिए जोड़े. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: KKR को हराने के बाद गुजरात की हुई टॉप-5 में एंट्री, बदल गया पॉइंट्स टेबल का हाल

  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola