नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के इस सीजन में फील्ड पर मोहम्मद आमिर का व्यवहार क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बना है। आमिर ने आक्रामकता दिखाते हुए विपक्षी टीम के कप्तान बाबर आजम की ओर गेंद फेंक दी थी। इसके बाद बवाल मचा तो शाहिद अफरीदी, वसीम अकरम और खुद बाबर आजम ने इस पर बयान दिया।
जहां बाबर आजम ने कहा कि क्रिकेटर को ऑनफील्ड इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए तो वहीं शाहिद अफरीदी ने भी आमिर को डांट लगाई थी। हालांकि कराची किंग्स ने टीम डायरेक्टर वसीम अकरम ने आमिर की आक्रामकता का समर्थन किया था। अब खुद आमिर ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है।
यह फैंस को टूर्नामेंट से जोड़े रखती है
आमिर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बल्लेबाज बनाम गेंदबाज की जरूरत और बाबर के साथ अपनी व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात की। हाल ही में एक स्थानीय मीडिया समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में मोहम्मद आमिर ने कहा कि दो खिलाड़ियों के बीच राइवलरी आवश्यक है क्योंकि यह प्रशंसकों को टूर्नामेंट से जोड़े रखती है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए गेंदबाज को आक्रामकता की जरूरत होती है, जो खेल में प्रतिस्पर्धी माहौल बनाती है। आमिर ने बाबर आजम के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता पर कहा- “यह आवश्यक है। आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बल्लेबाज बनाम गेंदबाज प्रतिद्वंद्विता प्रशंसकों को टूर्नामेंट से जोड़े रखती है।”
बाबर आजम या पुछल्ले बल्लेबाज को गेंदबाजी करना एक समान
इससे पहले कराची किंग्स के तेज गेंदबाज आमिर ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा था कि बाबर आजम या पुछल्ले बल्लेबाज को गेंदबाजी करना उनके लिए एक समान है। एक स्थानीय चैनल से बात करते हुए आमिर ने कहा था कि उनका काम विकेट लेना है, चाहे कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर हो। आमिर ने कहा- “इस प्रकार के मैचअप और खिलाड़ियों की प्रतिद्वंद्विता खिलाड़ियों को अपने पैर की उंगलियों पर रखती है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस तरह की चुनौतियों को पसंद करता हूं क्योंकि यह मुझे केंद्रित रखता है।” उन्होंने कहा- “मेरा काम विकेट लेना और अपनी टीम के लिए मैच जीतना है, इसलिए मेरे लिए बाबर का सामना करना या 10वें नंबर पर पुछल्ले बल्लेबाज का सामना करना एक समान होगा।” उल्लेखनीय है कि मोहम्मद आमिर ने टी-20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
6 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
5 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines